{"_id":"58343b314f1c1bcb4913ae4d","slug":"narcotics-control-bureau-chandigarh-arrested-punjab-boy-with-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCB ने दबोचा युवक, बैग खोलकर देखा तो हैरान रह गए सभी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NCB ने दबोचा युवक, बैग खोलकर देखा तो हैरान रह गए सभी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Nov 2016 06:04 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दबोचा तस्कर
एनसीबी ने आईएसबीटी 43 के नजदीक से एक युवक को काबू किया। तलाशी के दौरान बैग खोलकर देखा तो सभी हैरान रह गए। बैग में तीन अलग अलग पॉलीथीन के लिफाफों में 2.440 किलो चरस बरामद हुई। एनसीबी के सुपरिंटेंडेंट कुलदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान अमृतसर के गांव तुंगपई का रहने वाला नितिन कुमार (31) के रूप में हुई है।
आरोपी को सोमवार रात करीब 10.30 बजे आईएसबीटी सेक्टर 43 पेट्रोल पंप के पास से काबू किया। आरोपी नितिन को जुआ खेलने की आदत थी। इसी आदत की वजह से उस पर लाखों का कर्जा हो गया। उसकी कर्जे को उतारने के लिए आरोपी ने ड्रग तस्करी का काम शुरू कर दिया। आरोपी पिछले करीब एक साल ड्रग तस्करी का काम कर रहा है।
एनसीबी ने बताया कि आरोपी चरस चंबा से लेकर बस के रास्ते शहर में बेचने आया था। आरोपी को प्रति किलो चरस पर 15 हजार रुपये की कमीशन मिलती थी। आरोपी इससे पहले कभी गिरफ्तार नहीं हुआ था। एनसीबी आरोपी से शहर में आगे किन लोगों कों सप्लाई देनी थी उसके बारे में पता लगा रही है। एनसीबी चंडीगढ़ जोन ने इस साल अब तक इस जोन से 27 ड्रग तस्करी के मामले पकड़े है।