फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narcotic pills and heroin recovered from drug deliver center

नशा छुड़ाओ केंद्र से मिलीं नशीली गोलियां और हेरोइन

Sun, 05 Jul 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुहरसहाए,फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुहरसहाए,फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sun, 05 Jul 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
narcotic pills and heroin recovered from drug deliver center

पुलिस ने गांव पिंडी में छापामारी कर नशा छुड़ाओ केंद्र से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने केंद्र के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


यही नहीं जो नौजवान उस केंद्र में इलाज के लिए आए थे उन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। नौजवानों ने पुलिस को बताया कि केंद्र मालिक उनसे मारपीट करता था और उनके अभिभावकों से बातचीत भी नहीं करने देता था। पुलिस ने केंद्र के मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एएसआई गुरलाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव पिंडी स्थित नशा छुड़वाओ केंद्र में नौजवानों का नशा छुड़वाने की बजाए उन्हें नशा करने को दिया जाता है और केंद्र का मालिक उनके मां-बाप से मोटी रकम वसूल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वहां छापामारी कर दस ग्राम हेरोइन, दो हजार ट्रोमाडोल व एक हजार अलपराजोन की नशीली गोलियां बरामद कीं। पुलिस ने केंद्र मालिक संजीव कुमार व सागर मोंगा को काबू किया है। सिंह ने बताया कि इस केंद्र में सिर्फ काउंसलिंग के जरिए नौजवानों का नशा छुड़ाने की अनुमति है न कि नौजवानों को यहां पर रख कर नशा छुड़वाने की आज्ञा है।

केंद्र में मौजूद नौजवान जोगिंदर सिंह वासी कपूरथला ने आरोप लगाया कि केंद्र का मालिक उनसे मारपीट करता था और उनके मां-बाप से बातचीत भी नहीं करने देता था।


जोगिंदर ने बताया कि वो 21 सिंतबर 2014 से यहां पर है। तब से लेकर अब तक संजीव ने उसे मां-बाप से बातचीत नहीं करने दी है। इसी तरह अन्य नौजवानों ने भी आपबीती पुलिस को सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed