फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   naked video of congress leader amritdhari sikh captured at police station and uploaded on internet

अमृतधारी सिख की थाने में बनाई गई न्यूड वीडियो, जानिए क्यों और क्या है मामला?

Wed, 08 Feb 2017 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 08 Feb 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
naked video of congress leader amritdhari sikh captured at police station and uploaded on internet
वीडियो वायरल
कांग्रेस नेता व अमृतधारी सिख को हिरासत में लेकर थाने में ही उसकी न्यूड वीडियो बनाए जाने और वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना पंजाब के बठिंडा की है। पीड़ित अमृतधारी सिख ने थाना फूल के खिलाफ एसएसपी स्वप्न शर्मा को शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसएसपी स्वपन शर्मा का कहना है कि अमृतधारी सिख के लगाए गए आरोप काफी गंभीर है। बयान ले लिए गए हैं और हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। अगर किसी पुलिस कर्मचारी पर आरोप साबित हुए तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पीड़ित अमृतधारी सिख का आरोप है कि रामपुराफूल के शिअद के एक कद्दावर नेता के इशारे पर 2015 में थाने में नग्न कर उसका यह वीडियो बनाया गया था और कांग्र्रेस के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के कारण 4 फरवरी 2017 को इसे सोशल मीडिया पर वायरल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने ​शिकायत में ये सब बताया

naked video of congress leader amritdhari sikh captured at police station and uploaded on internet
वीडियो वायरल
एसएसपी कार्यालय के बाहर भाईरूपा निवासी अमृतधारी सिख ने बताया कि 17 नवंबर 2015 को गांव के बाबा भाई रूप चंद के लंगर पर तत्कालीन ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को आना था।

इस दौरान हुई श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी व 161 एकड़ गुरुद्वारा की जमीन पर एसजीपीसी द्वारा कब्जा करने के विरोध में उन्होंने प्रदर्शन करना था, लेकिन इससे पहले डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा की अगुवाई में रामपुराफूल पुलिस उसे व उसके तीन साथियों को उठाकर थाने ले गई।

रात को उसके उक्त तीन साथियों को छोड़कर चार पुलिस कर्मी उसे थाना प्रभारी के कमरे में ले गए। यहां मारपीट करने के बाद उक्त पुलिस कर्मचारियों ने नग्न कर उसकी तीन मिनट की वीडियो बनाई। बाद में उसे 18 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद पुलिस ने उस पर समझौता करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया लेकिन उसने इंकार कर दिया।

अब इस विस चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करने के कारण एक तथा चार जनवरी को उस पर दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए। यही नहीं बदनाम करने के लिए गांव के जत्थेदार के पोते ने उसकी थाने में बनी उक्त नग्न वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed