फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mystery on kirti saini suicide case

मरने से पहले युवती ने फेसबुक पर उड़ेला बेवफाई का दर्द

Sun, 16 Apr 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली) Updated Sun, 16 Apr 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
mystery on kirti saini suicide case
आत्महत्या करने वाली छात्रा का मोबाइल, पर्स गायब
मरने से पहले कीर्ति ने फेसबुक पर एक स्टेटस डाला। जिसमें साफ जाहिर हो रहा है कि वो अंदर से बूरी तरह से टूट चुकी थी। कीर्ति के सुसाइड से पुलिस पर्दा नहीं उठा पा रही। अंबाला-कालका रेललाइन पर बीते सोमवार ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या करने वाली सुखमणी कॉलेज की छात्रा की मौत का मामला उलझता जा रहा है।
विज्ञापन


उसका मोबाइल फोन, पर्स और किताबें हादसे वाली जगह से गायब हैं। जबकि रेलवे पुलिस दावा कर रही है कि लड़की की लाश के पास उन्हें कोई सामान नहीं मिला। दूसरी ओर लड़की के परिजनों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन


मृतक के पिता स्वर्ण सिंह ने बताया कि मामले को लेकर वह रेलवे विभाग के पटियाला दफ्तर में उच्चाधिकारियों को मिलें। उन्होंने उन्हें बताया कि घटनास्थल से उनकी लड़की का मोबाइल भी गायब है। जिस पर उन्हें संदेह है कि उनकी बेटी की मौत के पीछे जरूरी कोई बड़ी साजिश है। उन्होंने मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की है, ताकि पता चल सकें कि उसने आखिरी बार किससे बात की? 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पिता ने रेलवे पुलिस को यह भी बताया कि जिस दिन कीर्ति की मौत हुई है, उससे पहले वह कॉलेज गई और वहां उसका किसी से झगड़ा हुआ था। जबकि रेलवे पुलिस मामले को हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जबकि बेटी की मौत हुए 5 दिन से अधिक हो गए हैं।

आरोप है कि अभी तक पुलिस ने सुखमणी कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग तक हासिल नहीं की। मृतका के पिता ने बताया है कि रेलवे पुलिस इस मामले में पूरी तरह से लापरवाही बरत रही है, जबकि कीर्ति की मौत का कारणों पता इन सारी बातों में से ही निकलकर सामने आएगा।

कीर्ति ने खुद को फीलिंग सेड बताया था

mystery on kirti saini suicide case
आत्महत्या करने वाली छात्रा का मोबाइल, पर्स गायब
बीते सोमवार को 22 वर्षीय करतार कौर उर्फ कीर्ति सैणी निवासी भांखरपुर सुखमणी कॉलेज डेराबस्सी में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा थी। उसने कॉलेज के पिछली तरफ से गुजर रही रेलवे लाइन पर रेलगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली थी, जिसमें मौत का कारण अभी तक पहेली बना हुआ है।

वहीं, रेलवे पुलिस चौकी लालड़ूू के इंचार्ज रामपाल का कहना है कि ऐसे केसों की फाइल को इतनी जल्द बंद नहीं किया जाता। उसकी निष्पक्ष जांच की जाएगी। जबकि रेलवे पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करके केस दर्ज किया है। 

बच रहे दोस्त
कीर्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 7 अप्रैल को आखिरी स्टेट्स अपडेट किया, जिसमें कीर्ति ने खुद को फीलिंग सेड बताया था। वहीं, कीर्ति ने जिस दिन आत्महत्या की उस दिन उसके स्टेट्स पर 25 कमेंट्स थे। जिनमें अधिकतर उसके दोस्तों के कमेंट्स थे। जो कमेट्स के जरिए कीर्ति को उदास होने का कारण पूछ रहे थे।

वहीं, शनिवार को कमेंट्स 25 से कम होकर 14 ही रह गए है। जिनको देखकर लगता है कि शायद कीर्ति के दोस्त इस मामले से बचना चाहते हैं। बता दें कि 7 अप्रैल को कीर्ति ने स्टेटस अपडेट करते हुए लिखा था ‘कि कोई कदे किसे दा इनां न करें की जदो झटका दे के जांदा है कि व्यक्ति अपणे आप नूं संभाल नीं सकदा’। कीर्ति ने यह किसके लिए लिखा है अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed