{"_id":"87bde781413f19d7524c7404a5c3f3e1","slug":"murder-of-young-man-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पत्थर मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में पत्थर मारकर युवक की हत्या
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां बीच चौक पर युवक की पत्थर मार मारकर हत्या कर दी गई। सिर को इतनी बुरे तरीके से कुचला गया, ताकि उसकी पहचान न हो सके।
विज्ञापन
वारदात चंडीगढ़ में सेक्टर 18, 19, 20 और 21 चौक के बीच हुई। हैरानीजनक बात ये है कि इस चौक के आसपास हर समय वाहनों का आवागमन जारी रहता है। ऐसे में यहां किसी का कत्ल हो जाता है और किसी को पता नहीं चलता।
विज्ञापन
वारदात की सूचना सुबह एक राहगीर ने कंट्रोल रूम में फोन करके दी। उसने बताया कि बीच चौक में एक लहुलुहान हालत में युवक का शव पड़ा है। आयु 35 से 40 के बीच है।
विज्ञापन
सूचना पर सेक्टर 19 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सेक्टर 19 थाना प्रभारी पूनम दिलावरी ने बताया कि युवक की हत्या पत्थर मार मारकर की गई लगती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।