फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of wife by soldier for dowry

देश पर मर मिटने वाले ने ले ली दहेज के लिए जान

Thu, 28 May 2015 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 28 May 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
murder of wife by soldier for dowry

एक फौजी ने अपने परिवार वालों के साथ मिल दहेज की खातिर अपनी पत्नी की पिटाई की और बाद में गला दबा कर उसे मौत घाट उतार दिया।

विज्ञापन


वारदात पंजाब के लुधियाना में डेहलों के गांव किला रायपुर में घटी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद विवाहिता के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना डेहलों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक हरदीप कौर (37) के भाई ढंढारी कलां स्थित गांव चक्कीवाल निवासी सुखदर्शन सिंह की शिकायत पर किला रायपुर निवासी फौजी जसविंदर सिंह, उसके पिता किशन सिंह, मां कंतो, देवर जीता और कुलदीप कौर के खिलाफ हत्या व धमकियां देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जसविंदर सिंह, उसके पिता व मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन

शादी के बाद आरोपी अक्सर दहेज के लिए मारपीट करते थे

murder of wife by soldier for dowry

जांच अधिकारी एएसआई सोमनाथ ने कहा कि आरोपी जसविंदर सिंह आर्मी में हवलदार है। उसकी शादी आठ वर्ष पहले हरदीप कौर से हुई थी। शादी के बाद आरोपी अक्सर उसे दहेज के लिए मारपीट करते थे।

आरोपी जसविंदर सिंह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर आया हुआ था। गत दिवस रात को आरोपियों ने हरदीप कौर के साथ बुरी तरीके से मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। आरोपियों ने घायलावस्था में पड़ी हरदीप की गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद आरोपियों ने हरदीप के मायके फोन कर इसकी जानकारी दी कि उसकी मौत हो गई।

जब हरदीप के भाई सुखदर्शन सिंह ने बहन के ससुरालियों से मौत का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। सुखदर्शन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एएसआई सोमनाथ ने कहा कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया है। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed