फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of wife and mother in law

दामाद निकला दरिंदा, पत्नी-सास की हत्या

Tue, 05 Aug 2014 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Tue, 05 Aug 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
murder of wife and mother in law

पंजाब के फिरोजपुर में सोमवार सुबह गज्जन सिंह कालोनी में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व सास की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कुलगड़ी पुलिस ने युवक को काबू कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


फिरोजपुर-मोगा रोड पर बीएसएफ के डीआईजी हेडक्वार्टर के सामने स्थित गज्जन सिंह कालोनी में जसविंदर कौर पत्नी जगदेव सिंह नामक करीब 50 वर्षीय महिला रहती थी।
विज्ञापन


उसने अपनी बेटी हरजिंदर कौर उर्फ बब्बू का विवाह कुछ समय पूर्व ही जसवीर सिंह के साथ किया था। विवाह के बाद से ही जसवीर सिंह व बब्बू के बीच किसी बात को लेकर अनबन रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पहुंचा था पत्नी को मनाने हो गया झगड़ा

murder of wife and mother in law

विवाद के चलते बब्बू व जसवीर के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। इसी के चलते बब्बू ससुराल से आकर कुछ दिन से अपनी मां के पास ही रहती थी। सोमवार सुबह दोनों मां-बेटी घर में अकेली थीं।

इसी दौरान जसवीर सिंह वहां पर आया और किसी बात को लेकर पति-पत्नी और सास के बीच झगड़ा भी हुआ। इसी समय जसवीर सिंह ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी बब्बू व सास जसविंदर कौर की हत्या कर दी।

लोगों के अनुसार सास और पत्नी की हत्या के बाद जसवीर सिंह घर का गेट बंद कर घर के आगे ही कुर्सी डालकर बैठ गया और आने-जाने वाले लोगों को हथियार दिखाकर को कहने लगा कि उनके पास मत आना वह उसे भी मार देगा। लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जसवीर सिंह को तेजधार हथियार सहित काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed