फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of student by hitting of baseball bat

बेसबॉल बैट मार 7वीं के छात्र की हत्या

Thu, 14 Aug 2014 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Thu, 14 Aug 2014 06:34 PM IST
विज्ञापन
murder of student by hitting of baseball bat

पंजाब के मोगा जिले के कस्बा बधनी कलां में बुधवार रात सातवीं कक्षा के विद्यार्थी की सिर में बेसबॉल बैट मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


थाना बधनी कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात बधनी कलां में विवेक आश्रम में जागरण था। इसमें लवप्रीत सिंह (13) अपनी मां बलजीत कौर के साथ गया था। वहां लवप्रीत की शरारत से कोई मामूली विवाद हो गया।

कार में आए युवक ने किया हमला

murder of student by hitting of baseball bat

बलजीत कौर के मुताबिक जागरण में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अपने लड़के लवप्रीत सिंह के साथ दवा लेने जा रही थीं।

इस दौरान सैंट्रो कार में अशोक कुमार और उसके भाई छिंदा और दो अज्ञात लड़कों ने लवप्रीत सिंह पर बेसबॉल बैट से सिर पर हमला कर दिया और वह बेहोश हो गया।

बलजीत ने बताया कि लवप्रीत को अस्पताल ले जाया गया और डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। थाना बधनी कलां पुलिस ने बलजीत कौर के बयान पर अशोक कुमार, उसके भाई छिंदा और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed