फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of sports teacher of jat college in rohtak

रोहतक में स्पोर्ट्स शिक्षक की गोली मार हत्या

Mon, 20 Oct 2014 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 20 Oct 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
murder of sports teacher of jat college in rohtak

जाट कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष बलजीत नांदल की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। विभागाध्यक्ष सोमवार सुबह सवा 11 बजे अपने गांव बोहर से शहर आ रहे थे। सेक्टर दो की पुलिया पर बाइक सवार दो युवक उन्हें गोली मारकर फरार हो गए।

विज्ञापन


गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां शाम को उनकी मौत हो गई। मामला परिवार में ही प्रॉपर्टी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। बलजीत पीजीआईएमएस के गैर शिक्षक कर्मचारी एसोसिएशन के प्रधान तारीफ सिंह के भाई थे।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में सुपारी लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ये है मामला  
सोमवार सुबह सवा 11 बजे जाट कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष 50 वर्षीय बलजीत सिंह नांदल अपने गांव बोहर से बाइक पर रोहतक आ रहे थे। सेक्टर-2 की पुलिया के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उन पर फायरिंग कर दी। युवकों ने दो फायर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोली बलजीत की कमर तो दूसरी बाईं बाजू में लगी। गोली लगते ही बलजीत गिर गए और हमलावर फरार हो गए। लोगों ने लहूलुहान हालत में बलजीत को पीजीआई इमरजेंसी में दाखिल कराया। जहां शाम को ऑपरेशन और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सुपारी देकर हत्या करवाने की आशंका
घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी अनिल कुमार और थाना अर्बन एस्टेट प्रभारी राजेंद्र सिंह ने आरोपियों के हुलिए के अनुसार सारे इलाके में नाकाबंदी कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावर सेक्टर-2 की ओर फरार हो गए। एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांव में तारीफ सिंह और बलजीत की 7 एकड़ जमीन है। इस जमीन पर उनके परिवार के ही कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है।


जमीन से कब्जा हटवाने के लिए तहसीलदार ने मंगलवार की तारीख निर्धारित की थी। जमीनी विवाद में पहले भी हंगामा भी हो चुका है।  पुलिस फायरिंग को परिवार के जमीनी विवाद से जोड़ कर देख रही है। आशंका है कि विपक्षी गुट ने बलजीत की हत्या की सुपारी दी है।

हमलावर कौन थे, इसकी जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही पीजीआई में जाट कॉलेज प्रशासन और इनेलो नेता सतीश नांदल भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed