{"_id":"f0a263c105ebd81be72bb030f116e064","slug":"murder-of-nri-s-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई की पत्नी को बेरहमी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआरआई की पत्नी को बेरहमी से काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Feb 2015 11:10 AM IST
विज्ञापन
एनआरआई की नवविवाहिता पत्नी की घर में घुस कर तेजधार हथियारों से काट कर हत्या कर दी गई। लूट की नीयत से किए गए इस हमले में मृतका का ससुर और देवरानी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
वारदात पंजाब के होशियारपुर के गांव फत्तोवाल में घटी। पुलिस ने पीड़ित के लुधियाना निवासी रिश्तेदार और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में जसवीर पाल पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव फत्तोवाल ने बताया कि उनका एक रिश्तेदार अशोक कुमार लुधियाना में रहता है।
आरोप है कि वह कई लोगों का कर्जदार है लेकिन उसके पास कर्ज लौटाने को पैसे नहीं हैं। जसवीर ने आरोप लगाया कि अशोक कुमार और उसकी पत्नी सुनीता ने लूट की नीयत से उनके घर में घुसकर तेजधार हथियारों से उसकी भाभी गुरमीत कौर पत्नी हरजीत सिंह की हत्या कर दी।
विज्ञापन
गुरमीत की आठ माह पहले ही शादी हुई थी और उसका पति विदेश में रहता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पिता महिंदर सिंह और पत्नी सुरिंदर कौर को भी तेजधार हथियारों से वारकर घायल कर दिया और नकदी व कीमती सामान ले उड़े। पुलिस ने इस संबंध में अशोक कुमार और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।