{"_id":"456ce02bedbdf680678cea1654626f85","slug":"murder-of-lady-in-amritsar-due-to-dj-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने से मना किया तो महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे बजाने से मना किया तो महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Fri, 15 Jan 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के अमृतसर में डीजे बजाने से मना करने पर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। पति समेत दो अस्पताल पहुंच गए। गांव भिंडी औलख में डीजे बजाने से मना करने पर पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी और उसके पति समेत गांव की अन्य महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन
थाना भिंडीसैयदा पुलिस ने मृतका हरजिंदर कौर के पति बलजिंदर सिंह के बयान पर गांव के ही दिलबाग सिंह, साहिब सिंह, बरजिंदर सिंह, सोनू के खिलाफ मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हरजिंदर कौर ds पड़ोस में रहने वाले साहिब सिंह के घर पर चल रही पार्टी में डीजे बज रहा था। उसने उन्हें डीजे बजाने से मना किया।
विज्ञापन
इस पर शराब के नशे में धुत दिलबाग सिंह, साहिब सिंह, बरजिंदर सिंह, सोनू ने डांग से हरजिंदर हमला बोल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। झगड़े का बीचबचाव करते पहुंचे हरजिंदर के पति बलजिंदर सिंह, गांव की महिला कुलबीर को भी हमलावरों ने तेजधार हथियारों से घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायलों को गांववासियों ने ऐंबुलेंस की मदद से गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने हरजिंदर का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया। थाना भिंडीसैयदा थाना प्रभारी सुखइंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।