प्रेमी और बेटे संग मिल बेरहमी से पति की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की जसबीर कॉलोनी में एक महिला ने अपने प्रेमी व बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसका पति एक होटल में काम करता था और मूल रूप से सोनीपत का रहने वाला था।
थाना शहर पुलिस ने पत्नी, बेटे और प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना शहर की जसबीर कॉलोनी निवासी श्रीभगवान (40) की सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। उसका शव घर के बाहर गली में मिला।
अवैध संबंध बनी हत्या की वजह!
लोगों की सूचना पर पुलिस और सोनीपत से उसके परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि श्रीभगवान मूलरूप से सोनीपत के गांव जुआ माहरा का रहने वाला था।
वह जीटी रोड स्थित एक होटल में काम करता था। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कमलेश के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे।
श्रीभगवान ने उसको कई बार टोका भी था, लेकिन उसकी पत्नी अपनी आदतों से बाज नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलेश ने ही अपने बेटे विजय और बिंझौल निवासी बिंद्र के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है।
पत्नी, बेटे और प्रेमी पर हत्या का केस
पुलिस ने उनके बयान लेकर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया।
पानीपत थाना शहर उप प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला और उसके लड़के समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों का आरोप है कि महिला के किसी के साथ अनैतिक संबंध थे। पुलिस आरोपियों को जल्द ही काबू कर लेगी।