'हत्यारे' आशिक के 10 चौंकाने वाले खुलासे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर गोलियां मारकर उसकी हत्या करने वाले हत्यारे आशिक सोपू नेता गुरमीत ने सरेंडर कर दिया। शुक्रवार को वह खुद थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल किया।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। वारदात में शामिल गुरमीत के दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस उसक तलाश में जुटी है। पुलिस की पूछताछ में गुरमीत ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
गुरमीत ने बताया कि उस दिन क्या और कैसे हुआ था? गुरमीत ने बताया कि वह अपने मामा की वरना कार में मोहाली आया था। सोमवार शाम अमनदीप अपनी सहेलियों के साथ फेज-5 की मार्केट से दूध लेकर पीजी जा रही थी।
मैंने अमनदीप का हाथ पकड़कर उसे एक तरफ खींच लिया और शादी के लिए प्रपोज किया। अमनदीप ने इंकार कर दिया और मैंने उस पर रिवाल्वर से तीन गोलियां दाग दीं।
मिठाई लेकर आया था गुरमीत प्रपोज करने
गुरमीत ने बताया कि वह अमनदीप से बेहद प्यार करता था। बचपन से ही दोनों इकट्ठे पढ़ते थे। इसी बीच उन दोनों में दोस्ती हो गई थी, लेकिन इंटरकास्ट बीच में आ रही थी। जब एमसीए करने के बाद अमनदीप मोहाली आ गई तो गुरमीत को लगा शायद उसकी सोच में बदलाव आ जाए। इसलिए वह 12 जनवरी को पूरी तैयारी से मोहाली पहुंचा था।
वह जहां एक रिवाल्वर और फिरोजपुर से मिठाई का डिब्बा भी लेकर आया था कि अगर वह शादी के लिए मान जाती है तो जश्न मनाया जाता, लेकिन एक बार फिर अमन ने उसे निराश कर दिया था। दूसरी तरफ अमनदीप के चाचा ने भी यह बात मानी थी कि आरोपी कई बार उनकी भतीजी को शादी के लिए प्रपोज कर चुका था।
खुद को भी मारना चाहता था गुरमीत
पूछताछ में गुरमीत ने बताया कि अमनदीप को मारने के बाद वह खुद को भी खत्म करना चाहता था, लेकिन उसके दोस्तों ने उसे रोक लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अपने दोस्तों को साथ भाग गया। सभी अलग अलग हो गए। गुरमीत 43 बस स्टैंड पहुंचा, जहां से वह बस लेकर फिरोजपुर चला गया।
मां ने पीछे भेजे थे रिश्तेदार
पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरमीत की मां को उस पर उसी समय संदेह हो गया था, जब वह गाड़ी लेकर मोहाली के लिए निकला था। इसलिए उसने अपने कुछ रिश्तेदार उसके पीछे मोहाली भेज दिए थे, परंतु उससे पहले ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
पिता ने भी की थी आत्महत्या
गुरमीत के परिवार में एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। जबकि एक छोटा भाई है जो कि अभी पढ़ाई कर रहा है। बताया गया है कि पिता ने अठारह साल पहले आत्महत्या कर ली थी।
सहआरोपी गुरमीत की बुआ का बेटा है
पुलिस के अनुसार गत सोमवार को गुरमीत सिंह ने मोहाली फेज-5 की मार्केट के बैक साइड में 22 वर्षीय अमनदीप की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मौके पर वह अपनी कार भी छोड़ गया था।
एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि गुरमीत ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। बरामद की गई रिवाल्वर फिरोजपुर के गांव ममदोट निवासी अंग्रेज सिंह की है। अंग्रेज सिंह रिश्ते में गुरमीत की बुआ का बेटा है। वह भी हत्या के बाद से ही फरार है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस की यह थ्योरी रही कामयाब
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के सारे जानकारों को राउंडअप कर लिया था। इसके अलावा उनके बैंक खाते सील कर दिए थे। इसके बाद आरोपी उनकी पकड़ में आ गए।
छोटी उम्र में कैसे बना लाइसेंस
पुलिस मुताबिक हत्या में आरोपी ने जो रिवाल्वर प्रयोग की थी, वह उसके बुआ के बेटे की थी। अभी तक वे भी फरार है। पुलिस अब पता लगाने में लगी है कि आखिर उसके बेटे की छोटी सी उम्र में लाइसेंस कै से बन गया।
कई बार गुरमीत शादी के लिए दबाव बना चुका था
पूछताछ में सामने आया है कि अमनदीपकौर और गुरमीत नर्सरी से 11वीं तक सहपाठी रहे। गुरमीत ने 12वीं की प्राइवेट परीक्षा दी और इसके बाद आरएसडी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। उसके बाद पढ़ाई छोड़ कर तीन साल से निठ्ठला घूम रहा था। गुरमीत शादी के लिए अमनदीप पर कई बार दबाव बना चुका था मगर वह हर बार मना कर देती थी।
दिल जीतने के लिए शुरू की थी छात्र राजनीति
गुरमीत ने जब बीच में अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी, उसके बाद अमनदीप से संपर्क टूट गया था, लेकिन अमनदीप से संपर्क बनाए रखने के लिए गुरमीत ने छात्र राजनीति में कदम रखा था। उसने सोपू पार्टी ज्वाइन की थी। इसके बाद भी अमनदीप शादी के लिए नहीं मानी थी।