बाप को मार दादी को बोला, 'मार दिया तेरा बेटा उठा ले लाश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पहले सौतेले बाप की बेरहमी से हत्या कर दी, फिर दादी को फोन करके बोला कि मार दिया तेरा बेटा उठा ले लाश। वारदात हरियाणा के हिसार में हुई।
अंबेडकर बस्ती में बीती रात सौतेले बेटे ने पिता संजय उर्फ मिंटू की गली में सिर पटककर हत्या कर दी। इसके बाद उसने दादी को फोन किया कि दादी मैंने मार दिया तेरा बेटा, आकर सड़क से उठा ले शव।
परिजनों ने इसे मजाक समझा, लेकिन रात साढ़े 12 बजे पड़ोस के एक व्यक्ति ने फोन किया तो हत्या का भेद खुल गया। इससे पहले ही मिंटू के शव को गली से उठाकर साफ-सुथरा कर इस प्रकार चारपाई पर लिटा दिया गया कि लगे उसकी सोते समय मौत हुई है, न कि हत्या। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शराब पीने का आदी था बाप, बेटे से झगड़ा हुआ था
सिविल अस्पताल के पीछे स्थित अंबेडकर बस्ती में हलवाई संजय उर्फ मिंटू अपनी पत्नी कलावती और सौतेले बेटे राकेश उर्फ विक्की के साथ रह रहा था। पहले से ही एक बेटे की मां कलावती से उसकी शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। मिंटू शराब पीने का आदी था। रात को सौतेले बेटे राकेश का पिता के साथ झगड़ा हो गया।
मिंटू के परिजनों के अनुसार राकेश ने पिता को धक्का देकर गली में गिरा दिया और उसके ऊपर बैठकर मुक्के बरसाए, साथ ही गली में पटक दिया। मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना के बाद पड़ाव चौकी पुलिस रात को एक बजे मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजू की शिकायत पर राकेश उर्फ विक्की के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। परिजन मिंटू की पत्नी कलावती, आरोपी बेटे की पत्नी को भी वारदात में शामिल बता रहे हैं। पुलिस तफ्तीश के बाद ही इनको केस में शामिल करने का फैसला करेगी।
मृतक हलवाई संजय उर्फ पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अंबेडकर बस्ती में रह रहा था, जबकि उसका पैतृक घर पड़ाव क्षेत्र में है। पड़ाव चौक में रह रही मिंटू की मां शांति देवी ने बताया कि सायं साढ़े 8-9 बजे के करीब उसे राकेश ने फोन किया कि मैंने मार दिया है तेरा बेटा, शव गली में पड़ा है, आकर उठा ले।