{"_id":"be441a2831b0003340bb85afd74a6fcf","slug":"murder-of-elderly-with-crushed-by-bricks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर ईंट मारी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने बुजुर्ग व्यक्ति के सिर पर ईंट मारी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 01 Nov 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहनेवाल के गोबिंदगढ़ इलाके में एक महिला ने झगड़े में बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की ईंट मार कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने आरोपी की पोती को मामूली बात को लेकर डांट दिया था।
विज्ञापन
इस पर आरोपी महिला मृतक की पत्नी के साथ झगड़ा कर रही थी। इसी झगड़े का छुड़ाने के लिए बुजुर्ग आया था। मृतक की पहचान गोबिंदगढ़ निवासी कुलवंत सिंह (70) के रुप में हुई है।
विज्ञापन
थाना साहनेवाल पुलिस ने मृतक की पत्नी जसवीर कौर के बयान पर सिमरजीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
जसवीर कौर के मुताबिक उसका पोता गली में खेल रहा था। इसी दौरान सिमरजीत कौर की पोती ने साइकिल उसके पैर पर चढ़ा दिया। उसने लड़की को डांट दिया। इसी बात को लेकर सिमरजीत कौर ने जसवीर को गालियां दी और उसके साथ हाथापाई की।
जब कुलवंत सिंह को इसका पता चला तो उन्होंने झगड़े में बीच बचाव करना चाहा। इसी दौरान आरोपी सिमरजीत कौर ने ईंट उठा कर कुलवंत सिंह के सिर पर दे मारी। कुलवंत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे पास के निजी अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई हरभजन सिंह ने कहा कि आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।