फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of elder woman

चोरी नहीं कर पाये तो वृद्धा का गला घोंट मार डाला

Fri, 07 Aug 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सफीदों(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, सफीदों(हरियाणा) Updated Fri, 07 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
murder of elder woman

जींद में सफीदों के गांव सिवानामाल में बुधवार रात चोरी के इरादे से घर में घुसे चोरों ने एक वृद्धा महिला की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला घर पर अकेली ही रहती थी। वह अपना मकान बनवा रही थी।

विज्ञापन


हत्या की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका की बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव सिवानामाल निवासी सुनहरी देवी (62) मकान में अकेली ही रहती थी। पिछले दिनों उसने मकान पुनर्निमाण का कार्य शुरू किया था। महिला सुनहरी देवी के बेटे अशोक राणा ने बताया कि वह अपने भाई के साथ लुधियाना में रहता है। उसकी मां सुनहरी देवी गांव सिवानामाल में अकेली रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि कल ही अपनी मां को मकान निर्माण के लिए एक लाख रुपये दे गया था। सवा लाख रुपये उसकी मां के पास पहले से ही रखे थे। बुधवार को उसके जाने के बाद रात के समय ही चोर उसके मकान की दीवार फांद कर अंदर घुस गए।

उसने आशंका जताई कि चोरों ने जैसे ही एक कमरे का ताला तोड़ा तो उसकी मां ने उन्हें देख लिया होगा और अपनी पहचाने छुपाने के लिए उसकी मां की हत्या कर दी। उसकी मां लेडीज सूट सिलाई करती थी। हत्या आरोपियों ने सूट में प्रयोग होने वाले नाड़े से गला घोंट दिया।  
 
कानों से बाली थी गायब
पुलिस के अनुसार घटना स्थल की स्थिति से स्पष्ट हो रहा है कि महिला और हत्यारों के बीच में काफी देर तक घमासान हुआ है। महिला की नींद खुलने के चलते चोर घर के जिस कमरे में नकदी रखी थी उसे नहीं तोड़ पाए, लेकिन इस दौरान चोरों ने महिला का गला घोंट दिया। इस दौरान चोरों ने महिला के कानों से बालियों को भी झपट लिया। इससे उसके कान भी कट गए थे।


सफीदों थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब ने कहा कि महिला की हत्या चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के इरादे से की है। महिला के लड़के अशोक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का दर्ज किया है। जल्द ही हत्यारों का सुराग लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed