फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of Congress Ex State General Secretary

कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव की दर्दनाक हत्या

Sat, 08 Nov 2014 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर/हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर/हरिद्वार Updated Sat, 08 Nov 2014 04:19 PM IST
विज्ञापन
Murder of Congress Ex State General Secretary

हरकी पैड़ी पुलिस चौकी से डेढ़ सौ मीटर दूर शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट की मालकिन एवं कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव सुशीला शर्मा की किसी ने रेस्टोरेंट में ही सुआ घोंपकर हत्या कर दी। घटनास्थल से महिला की सोने की चेन, अंगुठियां, पर्स और मोबाइल फोन गायब है।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी की तहरीर पर हरकी पैड़ी चौकी पुलिस ने फरार नाबालिग नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


घटनास्थल से खून से लथपथ सुआ बरामद कर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेस्टोरेंट पर दो माह से काम करने वाला छोटू (नाबालिग) फरार है।

रेस्टोरेंट मैनेजर राहुल ने पुलिस को बताया कि नाबालिग कहां का रहने वाला है, इसका किसी का पता नहीं है। उसकी फोटो भी मालकिन की मोबाइल में थी।

एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि रेस्टोरेंट कर्मचारी संतराम की तहरीर पर फरार नौकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। हत्या के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरीर पर वार के 25 निशान मिले

Murder of Congress Ex State General Secretary

रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने बताया कि रोजाना की भांति बुधवार सुबह करीब आठ बजे कर्मचारी रेस्टोरेंट पहुंचे। रेस्टोरेंट का आधा शटर खुला हुआ था। बर्तन साफ करने वाला कर्मचारी सहदेव शटर  के आगे सोया हुआ था। 

दोनों कर्मचारी अंदर घुसे तो मालकिन सुशीला शर्मा (55 वर्ष पत्नी सुरेश शर्मा) का खून से लथपथ शव दीवान बेड पर पड़ा हुआ था। दोनों कर्मी बाहर निकले और भागकर चौकी पहुंच पुलिस को घटना से अवगत कराया।

सूचना पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, एसपी सिटी एसएस पंवार, सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह नेगी, कोतवाली प्रभारी पीसी मठपाल मौके पर पहुंचे। महिला के सिर, मुंह, हाथ, गर्दन और छाती पर सुए के करीब 25 वार के निशान हैं।

पति से अलग रही रही थी महिला

Murder of Congress Ex State General Secretary

रेस्टोरेंट मालकिन का दांपत्य जीवन ठीक नहीं रहा। कई वर्ष पहले उसका पति सुरेश शर्मा से अलगाव हो गया था। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है लेकिन दोनों से महिला का गहरा नाता नहीं रहा। बेटे की दुर्घटना में मौत हो चुकी है।

हिमालय डिपो की गली में महिला का पैतृक मकान था। वहां से मकान खाली करने के बाद वह शहर में कई स्थानों पर रही। लेकिन पिछले एक साल से महिला रेस्टोरेंट में ही सो रही थी। महिला का पति होशियारपुर (पंजाब) में काम करता है। पुलिस की सूचना पर पति हरिद्वार पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed