{"_id":"b06ab2656c57a38716fba06feff5e304","slug":"murder-of-child-by-minor-for-rupees-50-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 50 रुपये की खातिर नाबालिग ने बच्चे को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महज 50 रुपये की खातिर नाबालिग ने बच्चे को मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Thu, 04 Feb 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर शहर के बाहरी इलाके में सुंदर नगर में एक 12 साल के बच्चे ने 50 रुपये के लिए दस साल के बच्चे की सिर में ईंटें मार कर हत्या कर दी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक शिवा के पिता अशोक मोतिया मूल निवासी समस्तीपुर बिहार ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे एक बच्चा शिवा को शौच जाने के बहाने बुलाकर ले गया था। काफी देर बाद जब वह नहीं लौटा तो वह उन्हें देखने गए। इस दौरान उन्होंने देखा कि आरोपी शिवा से 50 रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
शिवा ने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपी ने शिवा के सिर पर ईंट से वार कर दिया। शिवा लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे सरकारी अस्पताल होशियारपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मृतक शिवा के पिता अशोक के बयान पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। शिवा सुंदर नगर स्थित सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था।
अमृतसर में पंद्रह हजार रुपये के लिए दोस्त का कत्ल
अमृतसर में पंद्रह हजार रुपये के लिए एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। थाना ब्यास पुलिस ने मृतक हरपाल सिंह उर्फ हैरी (32) निवासी धारीवाल जिला गुरदासपुर के भाई करनैल सिंह के बयान पर आरोपी मनीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वीरवार को सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके वारिसों समेत अमृतसर डीजे एसोसिएशन, जालंधर डीजे एसोसिएशन के सैकड़ों सदस्यों ने जालंधर हाईवे पर शव रख ट्रैफिक जाम कर रोष प्रदर्शन किया।
पुलिस के अनुसार मृतक हरपाल सिंह डीजे का काम करता था। उसका दोस्त मनीष निवासी रईया आढ़ती है। बुधवार को उसने हरपाल को रईया स्थित फोर सीजन रिसोर्ट में उनके किसी रिश्तेदार की शादी के लिए डीजे बजाने के लिए बुक कर लिया। डीजे की बुकिंग के लिए 65 हजार रुपये तय हुए। एडवांस में हरपाल को पचास हजार रुपये दे दिए गए।
शादी समारोह खत्म होने के बाद जब हरपाल ने मनीष से अपने बकाया पंद्रह हजार मांगे तो शराब के नशे में मनीष ने अपनी रिवाल्वर से उसकी छाती पर गोली मार दी। घायल को फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात को हरप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर बयास के थाना प्रभारी प्रीतइंद्र सिंह भारी पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। लेकिन वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।
वीरवार को गुस्साए मृतक के परिजनों ने पंजाब की अलग-अलग डीजे एसोसिएशन के सैकड़ों लोगों के साथ जालंधर-अमृतसर हाईवे रोड पर शव रखकर जाम लगाया और रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की प्रशासन से मांग थी कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए साथ मरने वाले परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
खबर लिखे जाने तक रोष प्रदर्शन जारी था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम द्वारा छापामारी जारी है।