फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of brother in law for illegal relation

जीजा को अवैध संबंध बनाने से रोका तो गोली मार दी

Wed, 19 Aug 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बाबैन(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, बाबैन(हरियाणा) Updated Wed, 19 Aug 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
murder of brother in law for illegal relation

कस्बे के गांव लखमड़ी में मंगलवार देर रात एक जीजा ने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। देर रात हुई वारदात के पीछे जीजा के किसी महिला से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना बाबैन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर जीजा व उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक का कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पिहोवा के गांव हरिगढ़ भौरख निवासी अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि करीब 12 वर्ष पूर्व उसकी बहन मलकीत कौर का विवाह बाबैन के लखमड़ी गांव निवासी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसकी बहन के कोई संतान नहीं हुई तो उसकी बहन ने उसकी बेटी को गोद ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरजीत ने आरोप लगाया कि करीब छह माह पहले मलकीत को शक हुआ कि उसके पति जस्सी के किसी अन्य महिला अथवा युवती से अवैध संबंध हैं। इसी वजह से दोनों के बीच काफी मनमुटाव रहने लगा। आए दिन क्लेश होने लगा जिसके बाद जून 2015 में उसका जीजा जसविंदर अंबाला जिला के कंबो माजरी गांव निवासी एक लड़की बलजिंदर कौर को लेकर कहीं चला गया और उसके साथ ही बाहर रहने लगा।

दिन में किया समझाने का प्रयास, रात में मार दी गोली: अमरजीत ने बताया कि मंगलवार को वह अपने भाई सतबीर सिंह के साथ जीजा जसविंदर को समझाने के लिए गांव लखमड़ी में आए थे, लेकिन हम दोनों भाई अपनी बहन मलकीत कौर के साथ खेतों में पहुंच गए और जीजा को भी वहीं बुलाया। वहां बैठकर काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। बल्कि उसने उसी समय पिस्तौल निकाल ली और धमकी देने लगा।

उस समय तो वह चला गया। इसके बाद मंगलवार की रात को करीब साढ़े-8-9 बजे वह घर पर आया। उस समय गेट बंद था, इस पर उसने गेट पर से ही आवाज लगाई। उसकी आवाज सुनकर सतबीर ने जैसे ही गेट खोला तो जस्सी ने फायर कर दिया। गोली गेट पर जाकर लगी।

प्रेमिका के कहने पर मारी भाई को गोली: अमरजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जिस समय जसविंदर ने गोली चलाई, उसकी प्रेमिका बलजिंदर कौर कार में बैठी हुई थी। उसने उसी समय चिल्लाकर कहा कि जस्सी इसे जान से मार दे। उसके कहते ही जसविंदर ने उसके भाई की छाती पर गोली मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। जबकि जसविंदर और बलजिंदर कौर दोनों कार में बैठकर वहां से फरार हो गए।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
गोली चलने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्र हो गए। आनन फानन में सतबीर को लेकर एलएनजेपी अस्पताल में पहुंचे। जहां पहुंचने से पहले ही सतबीर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना बाबैन पुलिस रात में ही गांव में पहुंच गई और मामले की जांच आरंभ कर दी। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया।


क्या कहते हैं थाना प्रभारी: बाबैन के थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह का कहना है कि यह एक गंभीर मामला है। मृतक सतबीर सिंह निवासी हरिगढ भौंरख के भाई अमरजीत सिंह की शिकायत पर उसके जीजा जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी निवासी लखमड़ी व उसकी प्रेमिका बलजिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed