फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder of army man in rohtak

फौजी की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

Tue, 11 Nov 2014 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद Updated Tue, 11 Nov 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
murder of army man in rohtak

एक फौजी की हत्या कर अज्ञात बदमाशों ने उसके शव को अनाज मंडी में सड़क के किनारे फेंक दिया। घटना हरियाणा के नारनौंद में गांव बास की है। 40 वर्षीय फौजी बलबीर सिंह छुट्टी लेकर रोहतक स्थित अपने घर आया हुआ था।

विज्ञापन


वह घर से अपने गांव बास में जाने की कहकर निकला था, लेकिन किसी ने उसकी हत्या कर दी। एक राहगीर ने शव पड़ा देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम भी पहुंची। पुलिस ने मृतक फौजी के बड़े भाई के बयान पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि वे 3 साल से महाबीर कॉलोनी रोहतक में रह रहे हैं। पति बलबीर वर्ष 2000 में आर्मी में भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग बीकानेर में थी। बलबीर 20 दिनों की छुट्टी लेकर रोहतक आए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी के पास पड़ा ‌मिला श्‍ाव

murder of army man in rohtak

सोमवार शाम करीब चार बजे वह घर से अपने पैतृक गांव बास आने की कहकर निकले थे। पत्नी ने बताया कि उन्हें पुलिस से सूचना मिली कि बलबीर का शव बास गांव की अनाज मंडी के पास पड़ा हुआ है।

बलबीर सिंह के गले पर निशान था और नाक व कानों से खून भी बहा हुआ था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि फौजी की हत्या गला घोटकर की गई है। पुलिस ने शव को अपने क ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है।

नारनौंद पुलिस ने मृतक के बड़े भाई जिले सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बलबीर सिंह की 14 वर्षीय एक बेटी है। बेटी सोनिया आठवीं कक्षा में रोहतक के एक निजी स्कूल में पढ़ती है।

कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, नारनौंद ने ब‌ताया कि फौजी के भाई जिले सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। शव को सामान्य अस्पताल हांसी में रखवाया गया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed