फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of a youth at Julana of Haryana

हरियाणाः दोस्ती पर भारी पड़ी शराब, गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार करके उतारा मौत के घाट

Fri, 29 Nov 2019 08:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Nov 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
Murder of a youth at Julana of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

जुलाना के गांव शामलो कलां और रामकली के बीच खेतों में बैठकर शराब पी रहे दो युवकों का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक ने दूसरे की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। युवक की हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हमला करने वाले युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। गतौली चौकी प्रभारी कुलबीर ने बताया कि शामलो कलां निवासी 26 वर्षीय मनीष व रामकली निवासी अमित दोनों दोस्त थे। गुरुवार की रात दोनों रामकली व शामलो कलां के बीच एक खेत में बने कोठे पर बैठकर शराब पी रहे थे। 
विज्ञापन


इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई की वह झगड़े में तब्दील हो गई। इस बीच पास में पड़ी कुल्हाड़ी उठाकर अमित ने मनीष की गर्दन पर दे मारी और वहां से फरार हो गया। इसकी सूचना अमित के भाई पवन को मिल गई तो वह मौके पर पहुंचा और परिजनों की मदद से मनीष को जुलाना स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उपचार के दौरान ही गुरुवार को मनीष की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस हिसार पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मनीष के भाई पवन की शिकायत पर अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हत्यारोपी युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

शामलो कलां गांव निवासी मनीष व रामकली गांव निवासी अमित खेतों में शराब पी रहे थे। दोनों का झगड़ा हो गया। इस झगड़े में अमित ने मनीष पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी मनीष की गर्दन में जा लगी। मनीष को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई पवन की शिकायत पर अमित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -कुलबीर, गतौली चौकी प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed