फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder of a sadhu in Bhiwani of Haryana

मामूली विवाद पर तीन युवकों का खूनी खेल, साधु को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 22 Nov 2019 08:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहल (भिवानी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहल (भिवानी) Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Nov 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
Murder of a sadhu in Bhiwani of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

मामूली विवाद में गढाणी जोहड़ी के एक मंदिर पुजारी को तीन युवकों ने लाठी- डंडों से पीट पीटकर मार डाला। पुलिस ने दो नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव गढाणी जोहड़ी के बालाजी मंदिर में साधु हंसपुरी रहते थे। वो मंदिर में पूजा पाठ करते थे। गुरुवार को दिन में उनका दो लड़कों से किसी बात पर झगड़ा हो गया। हालांकि थोड़ी कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया और दोनों लड़के वहां से चले गए। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात में 10 बजे के करीब लड़के फिर वहां पहुंचे। इसके बाद इन दोनों लड़कों के साथ एक अपरिचित लड़का भी था। तीनों की बाबा से कहासुनी होने लगी। इसी बीच इन तीनों ने हाथ में पकड़े लाठी व डंडों से साधु को पीटना शुरू कर दिया। तीनों साधु को तब तक पीटते रहे, जब तक वो अचेत होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। 
विज्ञापन


इसी बीच साधु की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग मंदिर में पहुंचे। जहां उन लोगों ने साधु को लहूलुहान पाया। उन लोगों ने साधु को पीएचसी पहुंचाया। वहां से साधु को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी जुटाई और साधु के शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिसार के डेरा खरड़ मठ के महंत जगतपुरी के बयान पर बहल के दो नामजद एवं अन्य युवकों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जगतपुरी ने पुलिस को बताया कि हंस पुरी उनका गुरु भाई था और बहल के बालाजी मंदिर में रहता था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने बहल के बबलू, सुनील तथा एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डेढ साल पहले आया था हंसपुरी आश्रम में 
राजस्थान की सीमा से सटे बहल कस्बे में एक कच्चा रास्ता राजस्थान के चुरू जिले के भोजाण गांव को जाता है। इसी रास्ते पर बालाजी का मंदिर बना हुआ है और इसी के पास दो कमरे बने हुए है। जिसमें हंसपुरी रहता था। वह पिछले करीब डेढ़ साल से यहां रह रहा था। जिसके पास लोगों का आना जाना था। लोगों ने बताया कि इससे पहले साधु के साथ किसी के विवाद की बात नहीं सुनी और अचानक हुई इस वारदात से लोग सन्न है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि साधु की आंख, छाती व कंधों पर चोट के निशान है। जिससे यह लगता है कि आरोपियों ने साधु को बेरहमी से पीटा है। घटना की जानकारी पर पहुंचे ढाणा जोगी आश्रम के महंत बाबा केशवनाथ तथा बहल अलख आश्रम के विकास गिरी ने घटना को निंदनीय बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed