{"_id":"58d7ef294f1c1bac2a1a34c3","slug":"murder-in-mansa-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सिरफिरे ने महिला को गोलियों से भून डाला, खुद को भी गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े सिरफिरे ने महिला को गोलियों से भून डाला, खुद को भी गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Mon, 27 Mar 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय बस स्टैंड के पास रविवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने पहले महिला की गोलियां मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार गांव खीवा कलां की रहने वाली परमजीत कौर (40) शहर में दवा लेने आई थी। उसके गांव का ही बलतेज सिंह उसका पीछा कर रहा था। बस स्टैंड के पास वाली गली में बैंक समीप उसकी बलतेज सिंह से किसी बात पर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आए बलतेज सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से परमजीत कौर पर तीन गोलियां दाग दीं, मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद बलतेज ने खुद पर भी गोली चलाकर खुदकुशी कर ली।
वारदात की सूचना मिलते ही भीखी पुलिस के अलावा एसएसपी मानसा परमवीर सिंह परमार, डीएसपी जसमीत सिंह ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं घटनास्थल पर मृतक महिला के जेठ जसवीर सिंह और अन्य पारिवारिक सदस्यों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने इस घटना के लिए भीखी थाना प्रभारी को जिम्मेवार ठहरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने करीब तीन माह पहले इस मामले संबंधी पुलिस को अवगत कराया था, लेकिन थाना प्रभारी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जसवीर के अनुसार परमजीत कौर के पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद परमजीत और बलतेज में संबंध बन गए थे। लेकिन बाद परमजीत ने उसे संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। इसके चलते वह उससे रंजिश रखने लगा था। उसने बताया कि उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी अवगत करवाया था।
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने उन पर लगे सभी आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि मृतक बलतेज सिंह के खिलाफ काफी समय पहले मामला दर्ज किया गया था और पुलिस ने बनती कार्रवाई भी की। इस कत्ल कांड के पीछे क्या कारण है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। उनके अनुसार भीखी पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।