फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Murder In Ferozpur for property, murdered with tractor

जमीन के लिए कातिल बने देवर, पुलिस जांच में सामने आया सच

Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Murder In Ferozpur for property, murdered with tractor
देवरों ने भाभी को ट्रैक्टर से कुचला
फिरोजपुर के थाना मक्खू के अंतर्गत आने वाले गांव सूदां में जमीनी विवाद में देवरों ने भाभी को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे कुचल दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, सभी आरोपी फरार हैं। मोहर सिंह पुत्र सुलखन सिंह वासी गांव सूदां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका अपने भाइयों के साथ छह कनाल जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन


उक्त जमीन में से उनके हिस्से की दो कनाल जमीन पर उन्होंने पशुओं के चारा बीजा था। आरोपियों ने ट्रैक्टर-ट्राली की मदद से उक्त चारा नष्ट कर दिया। जब आरोपी हरा चारा नष्ट कर रहे थे तो मोहर सिंह व उनकी पत्नी निर्मल कौर आरोपियों से प्रार्थना कर रही थी कि हरा चारा नष्ट न करें। इसके बाद आरोपियों ने निर्मल कौर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। उन्हें उपचार के लिए मक्खू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


उधर, थाना मक्खू पुलिस ने मोहर सिंह के बयान पर आरोपी मौड़ सिंह, गुरलाल सिंह, सुलखन सिंह, बख्शीश सिंह (सरपंच) वासी गांव सूदां के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed