फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder, husband murder, moga murder, wife murder his husband, moga, punjab

सब्जी काट रही पत्नी से महंगी पड़ी लड़ाई, पति का गला काटा

Mon, 09 May 2016 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Mon, 09 May 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
murder, husband murder, moga murder, wife murder his husband, moga, punjab
पत्नी ने उसी चाकू से अपने पति का गला काट दिया।
सब्जी काट रही पत्नी को नशे की हालत में छेड़ना महंगा पड़ा। पत्नी ने उसी चाकू से अपने पति का गला काट दिया। घटना, पंजाब के मोगा जिले की है। गांव पत्तो हीरा सिंह में घरेलू झगड़े से परेशान
विज्ञापन

महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने सबूत नष्ट करने के मकसद से खून से सने कपड़े और चारपाई धो दी।

थाना निहाल सिंह वाला प्रमुख राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला चरनजीत कौर (35) गांव पत्तो हीरा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक तफ्तीश के मुताबिक आरोपी महिला का पति हरविंदर सिंह नशे करने का आदी था।
विज्ञापन


उनके पास कोई जमीन जायदाद नहीं थी उनका 13 साल का एक बेटा भी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण घर में कलह रहती थी। शुक्रवार दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे आरोपी महिला चरनजीत कौर चाकू से सब्जी काट रही थी। इस दौरान पति-पत्नी का आपस में किसी बात से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से मे चरनजीत कौर ने अपने पति हरविंदर सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। उसने गर्दन और छाती पर चाकू से कई वार किए। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को इस हत्या के बारे में देर रात सूचना मिली तो उन्होंने मौका पर जाकर सारी घटना की जानकारी हासिल की।


उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने हत्या के सबूत खत्म करने के मकसद से खून से सने कपड़े और चारपाई को पानी से धो दिया था। उन्होंने बताया कि मृतक हरविंदर सिंह के पड़ोस में रहने वाले उसकी मौसी के लड़के मनप्रीत सिंह के बयान पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed