{"_id":"57307e1f4f1c1b9a0d91994b","slug":"murder-farmer-murder-patiala-farmer-murder-punjab-farmer-murder-crime-patiala-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय, भैंस चुराने आए थे, विरोध किया तो किसान को भून डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाय, भैंस चुराने आए थे, विरोध किया तो किसान को भून डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 11 May 2016 05:43 PM IST
विज्ञापन
पटियाला के किसान की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाय, भैंस चुराने के लिए कुछ युवक फॉर्म हाउस में घुसे। किसान ने विरोध किया तो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात पटियाला के नाभा के गांव ढींगी में अंजाम दी गई। किसान गांव से कुछ दूर फार्म में नौकर के साथ रहता था। वहां से वह दूध का कारोबार करता था। पुलिस के मुताबिक हत्यारे पशु चोरी के इरादे से फार्म में घुसे और किसान के विरोध करने पर उसे मारकर फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
जांच अधिकारी थाना सदर नाभा से एसआई देवराज ने बताया कि किसान राजकुमार (65) पुत्र चेत राम का परिवार गांव ढींगी में रहता था जबकि किसान खुद अपने नौकर गुलफराज के साथ गांव से करीब एक किमी दूर फार्म में रहता था। जहां किसान ने गायें और भैंसें रखी थीं। दरअसल किसान के पास जमीन कम थी इसलिए वह परिवार के पालन-पोषण करने के लिए दूध बेचने का कारोबार करता था।
रविवार देर रात चार लोग फार्म में पशुओं की चोरी के इरादे से घुसे। आवाज सुनकर किसान जाग गया और उसने विरोध किया। इस पर अज्ञात व्यक्तियों ने किसान पर गोलियां चला दी। एक गोली किसान की छाती में दाईं तरफ लगी। मौके पर ही किसान की मौत हो गई। नौकर गुलफराज अपनी जान बचाने के लिए छिप गया। वारदात के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बाद में नौकर गुलफराज ने किसान के परिवार और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पुलिस फिंगर प्रिंट की टीम और खोजी कुत्ताें का दस्ता लेकर पहुंची। पुलिस के मुताबिक किसान को दो गोलियां लगी हैं। एक छाती में दाईं तरफ लगी है जबकि दूसरी गोली कहां लगी इसके बारे में पोस्टमार्टम दौरान ही पता लग पाएगा। खबर लिखे जाने तक मामले में जांच चल रही थी।