फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Murder, colony no 4, industrial area phase - 1, chandigarh, Crime, Chandigarh crime,

शराब पीने के लिए पानी नही दिया तो कर दी युवती की हत्या

Mon, 19 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Murder, colony no 4, industrial area phase - 1, chandigarh, Crime, Chandigarh crime,
Chandigarh Murder - फोटो : अमर उजाला
वीरवार देर रात कॉलोनी नंबर चार में मां-बेटी पर हुए हमले में घायल हुई युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। डीएसपी के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले कॉलोनी नंबर चार में रहने वाली सलमा और उसकी बेटी गुल्फशां पर वहां के रहनेवाले तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था, जिसमें दोनों घायल हो गई थीं।
विज्ञापन


दोनों को पुलिस ने जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया था। रविवार शाम को अस्पताल में गुल्फशां की मौत हो गई। इसके बाद नाराज परिजनों ने लोगों के साथ इलाके में बने बीट बाक्स का घेराव किया और सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार और एसएचओ मौके पर पहुंचे। आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। पीड़ित सलमा ने आरोप लगाया कि वीरवार रात को राज कुमार उर्फ विठ्ठल काणियां, अजय कुमार व एक और लड़का उनके घर के पास शराब पी रहे थे। शराब के नशे में तीनों उनके घर में और शराब पीने के लिए पानी मांगने आए।
विज्ञापन


जब उन्होंने पानी देने से मना कर दिया तो तीनों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया था। पीड़ितों की मांग है कि पुलिस ने जो क्रॉस एफआईआर दर्ज की है उसे रद्द किया जाए। साथ ही आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा जोड़कर तीनों को गिरफ्तार किया जाए। वहीं, डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी राज कुमार उर्फ विठ्ठल काणियां को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। परिजन जो दो और जिन युवकों के नाम ले रहे हैं। उसकी छानबीन कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed