फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   murder case convicted dead in road accident

पैरोल पर आए हत्यारोपी की सड़क हादसे में मौत

Fri, 22 Jan 2016 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
murder case convicted dead in road accident

पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्यारोपी को चंडीगढ़ में बोलेरो जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान वरूण सूद के रूप में हुई है। वरूण हत्या के मामले में पिछले कई सालों से बुड़ैल जेल में था और कुछ दिन पहले ही पैरोल पर छूट कर घर आया था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रात को करीब 11 बजे वरुण मोटरसाइकिल से डड्डूमाजरा अपने घर वापस लौट रहा था।  तभी बोलेरो जीप चालक ने सेक्टर 40/41 डिवाडिंग रोड पर टक्कर मार दी। टक्कर से वरुण बुरी तरह घायल हो गया। पीसीआर वरुण को पीजीआई लेकर गई जहां पर डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बोलेरो चालक  हरदेव सिंह  को गिरफ्तार कर लिया है। हरदेव सिंह पंजाब के बनूड़ का रहने वाला है। बाद में हरदेव सिंह को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का शव जीएमएसएच-16 अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य हादसे में दड़वा में ट्रक चालक साइकिल सवार को रौंदकर फरार हो गया। चश्मदीद ब्रिज मोहन ने पुलिस को बताया कि दड़वा में निर्मल गैस एजेंसी के पास हिमाचल नंबर का ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। उसने हादसे की सूचना पुलिस को दी।


पीसीआर की गाड़ी साइकिल सवार को जीएमएसएच-32 ले कर गई। जहां डाक्टरों ने साइकिल सवार को देखते ही मृत बताया। पुलिस के मुताबिक साइकिल सवार की पहचान अभी नहीं हो पाई थी। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed