फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mother raped her daughter at sonipat

10 साल पहले जिसे कोख से जन्मा, उसका रेप करवा दिया

Thu, 21 May 2015 12:45 PM IST
Updated Thu, 21 May 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
mother raped her daughter at sonipat

मां ऐसी भी हो सकती है, कोई सपने में नहीं सोच सकता। सोनीपत में एक मां ने अपनी 10 साल की बेटी का रेप करवा दिया। ये सनसनीखेज मामला आज सामने आया, जब पुलिस ने पीड़िता के कलमबद्ध बयान करवाए।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई सुदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम पीड़ित बच्ची अपने पिता के साथ थाने पहुंची। पीड़िता के मुताबिक उसकी मां ने अपने प्रेमी युवक से उसका रेप करवाया।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साजिश में शामिल आरोपी महिला व उसके कथित प्रेमी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के बीच तलाक का मुकदमा

mother raped her daughter at sonipat

पीड़िता ने शिकायत दी कि उसके माता-पिता के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। कुछ समय तो मां घर पर ही अलग रही, लेकिन बाद में मां रोहतक जिले के एक युवक संदीप के साथ शहर में रहने लगी। उस समय वह भी मां के पास ही थी। आरोप है कि संदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब उसने इस संबंध में अपनी मां को बताया तो उसने कुछ नहीं कहा। इसके बाद उसका यौन उत्पीड़न होता रहा। करीब दो माह पहले वह अपने दादा-दादी के पास पहुंची और पूरे मामले से दादी को अवगत कराया। दादी ने उसके पिता को फोन पर इस घटना की जानकारी दी।

इस पर वह मंगलवार को अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी महिला और संदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़ित बच्ची के अदालत में कलमबद्ध बयान दर्ज कराए गए, जिसमें उसने आरोपों को दोहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed