तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग उठाया खौफनाक कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग के चलते तीन बच्चों की मां ने पहले प्रेमी संग निगला जहर फिर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना हरियाणा के सफीदो(जींद) के गांव मलिकपुर की है। पुलिस के अनुसार महिला और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, प्रेम परवाना नहीं चढ़ता देख दोनों ने आत्महत्या करने की ठान ली।
पहले दोनों ने जहरीला पदार्थ निगला और फिर फंदा लगा लिया। घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएल की टीम मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल से साक्ष्यों को जुटाया।
पुलिस ने मृतकों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के गांव मोदीपुर निवासी आकाश (25) और जयंती (35) का परिवार मजदूरी करने के लिए हरियाणा आया था।
पति को पता चल गया था प्रेम प्रसंग का
दोनों का परिवार गांव मलिकपुर में मजदूरी कार्य करता है। रविवार सुबह दोनों का शव खेत में बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। शवों के पास ही जहरीले पदार्थ के बोतल भी मिली। खेतों में दो शवों को लटकता देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार आकाश तथा जयंती के बीच में प्रेम प्रसंग का उसके पति को पता चल गया था। उसने जयंती को आकाश से दूर रहने के लिए कहा था। आकाश की शादी नहीं हुई थी, जबकि जयंती शादीशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी।
शादीशुदा होने के कारण दोनों का प्यार परवाना नहीं चढ़ रहा था। हताश होकर शनिवार रात दोनों ने पहले जहरीले पदार्थ का सेवन किया और फिर कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
रात को लापता हो गई थी महिला
महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी जयंती देवी रात को घर पर सो रही थी। लेकिन देर रात अचानक वह लापता हो गई। जब उसकी नींद खुली तो बिस्तर से जयंती नहीं थी।
आसपास पता करने पर उसका कहीं सुराग नहीं लगा। रविवार सुबह खेत में बने कमरे में जयंती और आकाश का शव फंदे पर लटकता मिला। उसने बताया कि पिछले दिनों आकाश के साथ संबंधों की भनक लग गई थी। जिसके बाद उसने पत्नी को समझाया था। वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी इसका अनुमान नहीं था।
थाना प्रभारी भारतेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह गांव के चौकीदार द्वारा पुलिस को खेतों में महिला तथा युवक का शव फंदे पर लटके होने की सूचना मिली थी। मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है, कॉल डिटेल से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।