{"_id":"60edd9918ebc3e573b7adc59","slug":"mother-gave-poison-to-daughters-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: फिल्लौर में मां ने बेटियों को दिया जहर, एक की मौत, दूसरे ने वीडिया में किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: फिल्लौर में मां ने बेटियों को दिया जहर, एक की मौत, दूसरे ने वीडिया में किया बड़ा खुलासा
Wed, 14 Jul 2021 11:41 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:41 AM IST
सार
पंजाब के फिल्लौर में एक मां पर अपनी बेटियों को जहर देने का आरोप है। जहर खाने की वजह से एक बेटी की मौत हो गई है। जबकि दूसरी बेटी ने वीडियो में पूरे राज से पर्दा उठा दिया। मासूम ने वीडियो में बताया कि मां ने जबरन जहरीली दवा खिलाई है।
विज्ञापन
जालंधर पंजाब: मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। फिल्लौर में एक मां ने अपनी दोनों बच्चियों को जहर दे दिया, जिसमें एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। एक बच्ची ने वीडियो में सारी सच्चाई बताई कि मां ने उनको जबरन जहरीली दवा खिलाई थी, जिसके बाद उसकी बहन की मौत हो गई। बेटियों को जहर क्यों दिया गया, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
फिल्लौर के ज्ञानचंद के मुताबिक उनका बेटा गौरव नगर काउंसिल फिल्लौर में कच्चा कर्मचारी था। उसकी शादी छह साल पहले हिना से हुई थी। उनकी दो बेटियां चार साल की आयत व छह साल की अलीशा थी। 15 जून को बेटे गौरव की मौत हो गई। गौरव के नाम पर इंश्योरेंस था, जिसकी रकम 11 लाख रुपये हिना को मिली थी, सारी रकम उनकी बहू ने कहीं गायब कर दी या फिर दूसरे खाते में जमा कर दी, जिसके बारे में उन्हें नहीं बताया जा रहा।
विज्ञापन
ज्ञान चंद ने कहा कि इसके बाद 11 जुलाई को वह पत्नी बबली के साथ किसी रिश्तेदार के यहां भोग समागम में जालंधर ज्योति चौक पर आए थे। जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में रहने वाले भतीजे परमजीत के पास फिल्लौर से फोन आया कि गौरव की बेटियों ने जहर खा लिया है। उन्हें अस्पताल ले गए हैं। वो तुरंत लुधियाना के डीएमसी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
वहां चार साल की पोती आयत की मौत हो गई थी, जबकि अलीशा ठीक हालत में मिली। अलीशा ने सारी कहानी वीडियो में बता दी कि मां ने उनको जहर दिया है। ज्ञान चंद ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आयात की हत्या की गई है और इस हत्याकांड में हिना का पिता बलविंदर कुमार, माता मधु के साथ उनका बेटा कमल निवासी जहानखेला और हिना की मामी पिंकी निवासी जगरांव भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी मनप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है।