फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother arrested for leaving dead body of innocent in plaza in Amritsar

Amritsar: प्लाजा में मासूम का शव छोड़कर जाने वाली मां गिरफ्तार, नौ अगस्त से थी गायब, पति ने दी थी शिकायत

Fri, 12 Aug 2022 10:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Aug 2022 10:44 PM IST
सार

यमुनानगर पुलिस से जानकारी मिली कि महिला का नाम मनिंदर कौर और पति का नाम कुलविंदर सिंह है। इस महिला के पति ने नौ अगस्त को मनिंदर कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर में दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन
Mother arrested for leaving dead body of innocent in plaza in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमृतसर में श्री दरबार साहिब प्लाजा में मिले पांच साल की बच्ची के शव का मामला सुलझा लिया गया है। मृतक बच्ची की मां को राजपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली थाना पुलिस उसे हिरासत में लेने के लिए रवाना हो गई है। जानकारी मुताबिक, कोतवाली थाना पुलिस ने श्री दरबार साहिब के आसपास बने प्लाजा से गुरुवार को पांच साल की एक बच्ची का शव बरामद किया था। 

विज्ञापन


शव देखकर लगता था कि किसी ने बड़ी सफाई से हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए प्लाजा में छोड़ दिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो एक महिला बच्ची को बेहोशी की हालत में गोद में उठाकर चलते दिखी। महिला के साथ उसका सात साल का बेटा भी था। पुलिस ने बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पता चला कि महिला हरियाणा के यमुनानगर की है और वह अपने बेटे के साथ यमुनानगर की तरफ गई है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने राजपुरा पुलिस और यमुनानगर पुलिस से संपर्क किया। यमुनानगर पुलिस से जानकारी मिली कि महिला का नाम मनिंदर कौर और उसके पति का नाम कुलविंदर सिंह है। इस महिला के पति ने नौ अगस्त को मनिंदर कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट गांधीनगर में दर्ज करवाई थी। पति का आरोप है कि मनिंदर कौर ने उक्त हत्या को प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed