फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and daughter died due to eating poison in Pathankot

पंजाब: अवसाद से जूझ रही महिला ने बेटी को खिलाया जहर, खुद भी निगला, दोनों की मौत

Wed, 21 Oct 2020 07:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Oct 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter died due to eating poison in Pathankot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट के गांव सिंधूरी में अवसाद की शिकार 31 वर्षीय महिला ममता ने पहले सात वर्षीय बेटी सहजल को जहर खिलाया और फिर खुद निगल लिया। दोनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। थाना शाहपुरकंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारत भूषण सैनी ने बताया कि महिला का पति परमिंदर सिंह और भाई दोनों सऊदी अरब में रहते थे।

विज्ञापन


एक महीना पहले ही दोनों पठानकोट आए थे। मंगलवार देर रात दोनों किसी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में ममता बच्चों के साथ थी। इसी दौरान परमिंदर सिंह को 11 वर्षीय बेटे का फोन आया कि मां और बहन की हालत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस पर महिला का पति और भाई दोनों पटेल चौक स्थित अस्पताल पहुंचे। वहां पहुंचने से पहले ही महिला और बच्ची की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


एसएचओ सैनी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि परिवार में कोई झगड़ा नहीं था। 12 वर्ष पहले इनकी लव मैरिज हुई थी। घटना के समय महिला का पति और भाई दोनों साथ थे। महिला के भाई मोहित ने बताया है कि ममता कुछ समय से अवसाद में थी और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज करवाया जा रहा था। उसने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खुद भी खा लिया और बेटी को भी खिला दी। एसएचओ सैनी ने बताया कि 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed