फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mother and daughter brutally murdered in Panipat, Haryana

10 दिन पहले लिव इन में रह रहे किराएदार की हत्या, अब मां-बेटी को चाकू से गोदकर मार डाला

Sat, 18 Jul 2020 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Jul 2020 01:56 AM IST
सार

  • रात को नौ बजे पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची, कमरे में मां-बेटी का शव मिला, कई बार चाकू से गोदा गया
  • मृतक महिला के 19 वर्षीय बेटे ने ही मां के साथ लिव इन में रह रहे किराएदार की चाकू से गला रेतकर की थी हत्या 

विज्ञापन
Mother and daughter brutally murdered in Panipat, Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

इंद्रा कालोनी में लिव इन में रह रहे किराएदार की हत्या के 10 दिन बाद महिला और उसकी बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे। पड़ोसियों ने शंका होने पर शुक्रवार की रात पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो मां-बेटी का खून से लथपथ शव मिला। 

विज्ञापन


पुलिस को शक है कि मां-बेटी के जानकार ने ही उनकी हत्या की है। इसके साथ ही मृतक किराएदार के परिजनों पर भी शक की सुई घूम रही है। हालांकि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


घर से टीवी की आवाज आ रही थी लेकिन कोई भी दरवाजा नहीं खोल रहा था। जिस पर पुलिस मकान के पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे में रानी (41) का शव बेड पर पड़ा था और उसकी बेटी गीता उर्फ अंजलि (17) का शव फर्श पर पड़ा था। दोनों के शरीर पर कई बार चाकू से वार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों की हत्या गुरुवार की रात की गई और शुक्रवार की सुबह से लेकर रात तक भी घर में कोई हलचल नहीं देने पर पड़ोसियों ने सूचना दी। पुलिस को शक है कि रानी के साथ लिव इन रिलेशन में रहे मृतक किराएदार इदरीश (50) या रानी के जानकारों में से ही किसी ने वारदात को अंदाज दिया है। 


गौरतलब है कि गत सात जुलाई की रात को रानी के बेटे अंकुश ने (19) इदरीश की किचन के चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसे मां के साथ इदरीश का लिवइन में रहने पर एतराज था। जिसके लिए वह कई बार इदरीश को टोक भी चुका था। इस वारदात के दौरान उसने अपनी मां के कान पर भी चाकू से वार किया था। हालांकि दो दिन बाद ही अंकुश को पुलिस ने इदरीश की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस टीम का गठन कर हत्या आरोपियों की तलाश में लगा दिया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed