{"_id":"47f84401a2829f9ec069bdfc3a363294","slug":"molestation-with-school-girl-attempt-to-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने निगला जहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने निगला जहर
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों की छेड़छाड़ से तंग आकर चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के गांव चाहड़माजरा निवासी आठवीं कक्षा की छात्रा ने सोमवार को जहर निगल लिया। जैसे ही छात्रा स्कूल पहुंच तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में लड़की को सेक्टर-16 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
जहां छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। छात्रा ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बयान दर्ज करवा दिए है। इसके बाद पुलिस ने गांव के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक फरार हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार की है। लड़की के पिता किसी काम से कुछ दिन पहले बाहर गए थे। लड़की की मां की कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। गरीब परिवार काफी समय से स्कूल के पास ही रह रहता है। आरोपी काफी समय से लड़की को परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
वहीं, कुछ दिनों से उन्होंने अश्लील हरकतें शुरू कर दी थी। सोमवार सुबह युवकों ने घर में घुसकर लड़की से छेड़छाड़ की। इसके चलते लड़की डिप्रेशन में आ गई। उसने जहर निगल लिया था। स्कूल पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में लड़की को चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-16 जनरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
लड़की ने मजिस्ट्रेट चंडीगढ़ की हाजिरी में बयान दर्ज करवाए हैं। बयानों के आधार पर अलग-अगल धाराओं के तहत सुरमुख सिंह सुरमाव और बलजिंदर सिंह बिंदरी निवासी चाहड़माजरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों पर धारा 305, 511 आईपीसी और सेक्शन चार प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड क्राइम एक्ट 2012 एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। थाना मुल्लांपुर इकबाल सिंह ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।