फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation with girl in radaur mla office in haryana

MLA के ऑफिस में लड़की के साथ हुई ऐसी हरकत, युवक को चखा दिया मजा

Fri, 27 Apr 2018 01:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 27 Apr 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
molestation with girl in radaur mla office in haryana
demo pic
विधायक के ऑफिस में ऐसा काम किया जा रहा था कि बायोडाटा देने आई युवती ने रसोइये को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिए। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। रादौर विधायक श्याम सिंह राणा के निवास पर बुधवार को नौकरी के लिए अपना बायोडाटा देने आई एक युवती ने कथित रूप से विधायक के रसोइये पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आरोप है जब युवती विधायक कार्यालय पर पहुंची तो रसोइया अश्लील फिल्म देख रहा था। जिससे गुस्साई युवती ने मौके पर ही विधायक के रसाइये को कई थप्पड़ जड़ दिए। बाद में युवती ने थाना रादौर में शिकायत दी। मामला विधायक निवास से जुड़ा हुआ था, इसलिए पुलिस ने मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में विधायक के बेटे नेपाल राणा ने राजीनामा करवा दिया।
विज्ञापन


हुआं यूं कि बुधवार को विधायक श्याम सिंह राणा की विश्वकर्मा कॉलोनी में स्थित निवास पर एक युवती नौकरी के लिए अपना बायोडाटा देने आई थी। जब वह निवास पर बने विधायक कार्यालय में पहुंची तो यहां विधायक का रसोइया मोबाइल पर अश्लील फिल्म देख रहा था। युवती ने रसोइए को डांट लगाई। आरोप है कि रसोइये ने युवती से छेड़छाढ़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साई युवती ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए। मामला थाने पहुंचा। युवती के परिजन और विधायक के समर्थक भी थाने पहुंचे। विधायक श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा ने युवती को समझाया और उन्हें आरोपी को कार्यालय से निकालने की बात कही। इसके बाद युवती ने शिकायत वापस ले ली। विधायक के निवास पर युवती के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।


रादौर विधायक श्याम सिंह राणा ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में अभी पता चला है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए रसोइए को नौकरी से निकाल दिया है। रादौर थाना एसएचओ सतपाल का कहना है कि एक युवती ने विधायक श्याम सिंह राणा के रसोइए के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद युवती ने शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed