बहादुर बेटियां, सहेली पर अश्लील कमेंट तो मनचलों को दौड़ाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली पर मनचलों ने अश्लील कमेंट किए तो दो छात्राओं ने बहादुरी दिखाते हुए युवकों को ललकार दिया। उसके बाद युवग आगे-आगे और युवतियां उन्हें पकड़ने के लिए पीछे-पीछे। मामला हरियाणा में रोहतक के आईसी कॉलेज का है।
युवतियों ने युवकों को खूब दौड़ाया। बीच रास्ते में युवक रोडवेज की बस पर चढ़ कर फरार हो गए। महिला थाने में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित छात्रा की सहेलियों ने बताया कि छात्रा कॉलेज से निकल कर अपने घर नौनंद गांव जाने के लिए दोपहर एक बजे बस स्टैंड पर पहुंची। आधा घंटे इंतजार के बाद वह एक कंडक्टर से बस के बारे में पूछताछ करने लगी। तभी वहां खड़े दो युवक उस पर अश्लील कमेंट करने लगे।
महिला थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
इसी दौरान निजी बस में से एक युवक ने छात्रा पर कमेंट करना शुरू कर दिए। आरोप है कि युवक ने जातिसूचक शब्द भी कहे। जब छात्रा ने विरोध किया तो एक अन्य युवक और आ गया और दोनों ने अभद्रता शुरू कर दी।
भीड़ में से किसी ने युवकों का विरोध नहीं किया। छात्रा ने छात्र एकता मंच से जुड़ी अपनी सहेलियों को फोन करके जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जब छात्रा की सहेलियों ने मौके पर पहुंचकर युवकों को रोका तो वे उनसे भी अभद्रता करने लगे।
इस पर छात्रा और उसकी सहेलियों ने युवकों को ललकारा और उन्हें पकड़ने को दौड़ी। इसी दौरान दोनों युवक वहां से निकली एक रोडवेज बस में चढ़ गए और फरार हो गए। छात्राओं का कहना है कि एक युवक निजी बस का चालक है और रुड़की गांव का रहने वाला है।
गरिमा, एसएचओ महिला थाना ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जब मौके पर पहुंचे तब तक युवक वहां से भाग चुके थे। छात्राएं भी उनकी पहचान नहीं कर पाई है।