फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   molestation with child and woman in Thunder Zone at mohali

परिवार संग घूमने गई महिला और बच्ची से युवकों ने की छेड़छाड़

Mon, 25 Apr 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 25 Apr 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
molestation with child and woman in Thunder Zone at mohali
यौन उत्पीड़न

मोहाली के गांव स्वाड़ा स्थित थंडरजोन में रविवार को महिला और एक बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। थंडरजोन में बने वाटर फाल में पांच युवकों ने मुंडी खरड़ के परिवार के बच्चे और महिलाओं से छेड़छाड़ की। जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


थंडरजोन में तैनात सिक्योरिटी गार्ड मूक दर्शक बनकर यह देखते रहे। जबकि पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद आरोपी सिक्योरिटी गार्डों को धक्का देकर भाग गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुंडी खरड़ निवासी दो परिवार के सदस्य रविवार को थंडरजोन में घूमने गए। इस दौरान वाटर फाल में कुछ शरारती युवक मौजूद थे। उन्होंने वाटर फाल में बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। साथ ही एक महिला के साथ भी छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जब परिवार के सदस्यों ने युवकों का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान महिलाओं ने शोर मचाया तो सिक्योरिटी गार्ड चुपचाप देखते रहे। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed