फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   molestation with a movie artist in night club zirakpur

नाइट क्लब में फिल्म आर्टिस्ट से छेड़छाड़, केस दर्ज

Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Sep 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
molestation with a movie artist in night club zirakpur
- फोटो : Demo Pic
एक नाइट क्लब में शनिवार रात करीब ढाई बजे एक महिला फिल्म कलाकार के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए क्लब के अंदर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। शिकायतकर्ता जीरकपुर में दोस्त के साथ क्लब आई थी।
विज्ञापन


निमंत्रण पैलेस में हुई घटना 
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सहेली के साथ शनिवार देर रात जीरकपुर-पंचकूला हाईवे स्थित निमंत्रण मैरिज पैलेस में बने हिप्नोटिक नाइट क्लब में गई थी। इस दौरान करीब साढ़े 12 बजे क्लब में मौजूद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद वह सहेली को साथ लेकर क्लब से घर आ गई और रविवार सुबह ढकोली पुलिस चौकी में दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज 

molestation with a movie artist in night club zirakpur
ढकोली पुलिस चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने पैलेस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को कब्जे में ले लिया है। इसके जरिये क्लब में आए दोनों आरोपी युवकों की पहचान की जाएगी। इसके बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी की कार्रवाई शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed