फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   molestation to girl, accused arrest

युवती को छेड़ने वाले ने जब खुद को बताया मंत्री का बेटा

Mon, 14 Apr 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Apr 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
molestation to girl, accused arrest

फॉरच्यूनर पर लाल बत्ती लगाकर पंचकूला में युवती से मिलने आया, लेकिन युवती ने कंट्रोल रूम में पीछा करने की शिकायत दे दी।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जब पीछा करके आरोपी को दबोचा तो उसने खुद को पंजाब के एक मंत्री का बेटा बताकर पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी दी।

शुक्रवार देर रात यह ड्रामा चलता रहा, लेकिन पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि वह किसी मंत्री का बेटा नहीं, बल्कि कपूरथला स्थित एक बाइक एजेंसी का मालिक है।

साथ ही उसकी फॉरच्यूनर पर अनाधिकृत तरीके से लालबत्ती लगी थी और दस्तावेज भी पूरे नहीं थे। आखिरकार, लालबत्ती के अवैध इस्तेमाल, बगैर आरसी ड्राइविंग सहित छह चालान किए गए, लेकिन पुलिसकर्मियों को गुमराह व दुर्व्यवहार के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, युवक के पकड़े जाने के बाद युवती ने इस मामले की शिकायत देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, युवती एक महीने पहले जालंधर स्थित ब्यूटी पार्लर से काम छोड़कर पंचकूला के ब्यूटी पार्लर में काम करने आई थी। जालंधर के एक पार्लर में काम करने के दौरान युवती और करुण नामक इस युवक की जान-पहचान बढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात जब युवती ब्यूटी पार्लर से नीचे उतरी तो करुण उसका पीछा करने लगा। यह देखकर युवती ने 100 नंबर पर पुलिस को शिकायत दी। फारच्यूनर के बार-बार चक्कर लगाने के कारण पुलिस पहले से भी इस गाड़ी पर नजर रख रही थी।

कंट्रोल रूम में युवती की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने सक्रिय होकर फॉरच्यूनर की तलाश शुरू की और सेक्टर-7/8 की डिवाइडिंग रोड पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

मंत्री का बेटा नहीं, बल्कि बिजनेसमैन
पुलिस कर्मियों ने जब करुण को रोका तो उसने खुद को मंत्री रुद्र प्रताप सिंह का बेटा बताया, लेकिन हकीकत में उसके पिता की मौत हो चुकी है।

कपूरथला में पुलिस की किसी से हुई बातचीत में सामने आया कि वह किसी मंत्री का बेटा नहीं, बल्कि एक बिजनेसमैन है। पुलिस से बचने के लिए ही उसने यह कहानी गढ़ी। सूत्रों के मुताबिक, फॉरच्यूनर सवार युवक का जालंधर और कपूरथला में घर है। कपूरथला में उसकी बाइक एजेंसी है।

 
रुपये के लेन-देन के सिलसिले में आया था पंचकूला
करुण से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि युवती से रुपये के लेन-देन की वजह से वह पंचकूला आया था। उसने बताया कि जालंधर में पार्लर में जब भी वह जाता था तो उसके साथ गनमैन होते थे। यहीं युवती से मुलाकात भी होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed