धर्मनगरी में छात्रा से शर्मनाक हरकत, बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से कैंपस में छेड़छाड़ के बाद युवती के भाई और आरोपी युवकों में जमकर मारपीट हुई। मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कॉलेज का है। यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा से कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की।
छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद युवती ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार की सूचना अपने भाइयों को दी। मामले की जानकारी मिलने पर युवती के भाई साथियों समेत यूनिवर्सिटी कॉलेज पहुंचे और उनकी आरोपी युवकों के साथ जमकर मारपीट हुई।
दोनों गुटों की लड़ाई से कॉलेज में दहशत का माहौल बन गया। मारपीट के दौरान छात्रों ने पार्किंग में खड़ी बुलेट को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही एक कार के शीशे भी तोड़ दिए। दोनों पक्षों में काफी समय तक मारपीट होती रही।
घटना के बाद दोनों गुटों में शामिल युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद सूचना पाकर कॉलेज प्रिंसिपल आरके सूदन और पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दोनों पक्षों के युवक फरार हो गए
इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने बीच में आने की जहमत तक नहीं उठाई। घटना के बाद दोनों पक्षों के युवक फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को हाथ सिर्फ टूटी हुई बुलेट ही लगी।
घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। थर्ड गेट चौंकी प्रभारी ने बताया कि टीम ने मौके का मुआयना किया था। जहां उन्हें मारपीट के बारे में जानकारी भी मिली, लेकिन दोनों गुटों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। कार्रवाई करने के बाबत उन्होंने कहा कि अभी तक इस संदर्भ में कोई शिकायत नहीं आई।
हालांकि उन्होंने यह भी जरुर माना कि मारपीट किसी छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर हुई है। वहीं केयू चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर डा. डीएस संधू ने कहा कि मामले का कुछ पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बुलेट जरुर अपने कब्जे में ली है। हालांकि देर शाम तक इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।