{"_id":"76c024e26e219d3fd0537cb905ee7be7","slug":"molestation-girl-beaten-boy-at-hisar-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगी पड़ी गंदी हरकत, 'मर्दानी' ने मारे युवक को तमाचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंगी पड़ी गंदी हरकत, 'मर्दानी' ने मारे युवक को तमाचे
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार।
Updated Sat, 06 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के हिसार रेलवे स्टेशन में भीड़ का फायदा उठाकर युवती से छेड़छाड़ करना मनचले को महंगा पड़ गया।
विज्ञापन
युवती ने मौके पर उसकी धुनाई कर दी। धुनाई के बाद आरोपी युवक भी वहां से फरार हो गया। लड़की ने भी मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की।
रेलवे स्टेशन पर शनिवार को हिसार-जयपुर ट्रेन के लिए काफी संख्या में यात्री इंतजार कर रहे थे। स्कूलों में अवकाश के चलते शनिवार को स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ आम दिनों के मुकाबले ज्यादा थी।
इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए मनचले युवक ने फुट ओवरब्रिज पर एक लड़की को छेड़ दिया। लड़की को छेड़ने के बाद युवक भी वहां से भागने की फिराक में था। मगर लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए युवक का पीछा किया और उसे फुट ओवरब्रिज पर ही रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद लड़की ने युवक के मुंह पर चार-पांच जोरदार तमाचे जड़े और कहा कि भविष्य में कभी ऐसी गलती दोबारा मत करना। धुनाई के बाद वह युवक भी तुरंत ही वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज पर मौजूद लोग चुपचाप इस घटना को देखते रहे, लेकिन कोई कुछ नहीं बोला। उधर मौके पर कोई पुलिस कर्मचारी भी नहीं पहुंचा। लड़की ने इस भी घटना के बारे में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की।