{"_id":"4916ff0f6b0dbcaf20274942f5e0a027","slug":"molestation-and-beating-to-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Mon, 28 Jul 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
एक महिला के घर आकर उससे छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर महिला को पीटने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर मानसा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की पड़ताल सहायक थानेदार गुरचरण सिंह कर रहे हैं। थाना सदर मानसा की पुलिस को महिला ने बताया कि जब वह अपने घर के प्रांगण में बैठी सब्जी काट रही थी तो गांव का गुरमुख सिंह उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर गुरमुख सिंह ने उसकी डंडे से पिटाई की। पुलिस ने पीड़िता के बयानों पर गुरमुख सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।