{"_id":"c8a2b8568bf9c30690124d2b4663e17b","slug":"mohali-married-man-forcly-shows-porn-movie-to-minor-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चियों को जबरन दिखाता था अश्लील फिल्में, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चियों को जबरन दिखाता था अश्लील फिल्में, पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
Updated Thu, 14 Jan 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
घर में खेलने आने वाली नाबालिग लड़कियों को अश्लील फिल्में दिखाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। मामला मोहाली के खरड़ गांव का है। पुलिस ने लड़कियों के पेरेंट्स की शिकायत पर आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़कियों के परिजनों ने बताया कि उनकी लड़कियां पड़ोस में ही संदीप सिंह के घर दूसरे बच्चों के साथ खेलने जाती थीं। जिन्हें संदीप मोबाइल दिखाने के बहाने अश्लील फिल्में दिखाता था। उन्होंने बताया कि संदीप सिंह शादीशुदा है और उसके कोई औलाद नहीं है।
विज्ञापन
इनमें से एक बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी ने करीब 15 दिन पहले घर आकर मां को बताया कि अंकल उन्हें मोबाइल पर गंदी फिल्म दिखा रहे थे। लेकिन, उन्होंने गौर नहीं किया। इसी दौरान जब दूसरी 10 वर्षीय लड़की जो कुछ दिनों से अपसेट रह रही थी।
विज्ञापन
जब उसके परिजनों ने पूछा तो उसने बताया कि सामने वाले संदीप अंकल उन्हें कंप्यूटर पर गंदी फिल्में दिखाकर परेशान करते हैं। इस पर दोनों लड़कियों के परिजनों ने मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर संदीप से बात करनी चाही, लेकिन उसने ऐसी किसी भी बात से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़कियों के परिजनों व अन्य लोगों ने सिटी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।