फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali hotelier guns down wife after argument in car

कार रोकी, बहस हुई और 62 साल की पत्नी के सिर में उतार दीं 6 गोलियां

Fri, 20 Oct 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब) Updated Fri, 20 Oct 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Mohali hotelier guns down wife after argument in car
Mohali Murder
मोहाली में सुबह सवेरे हुई इस सनसनीखेज वारदात से हर कोई हैरान है। निरंकार सिंह को जानने वाले भी अचंभे में हैं कि उन्होंने क्यों तैश में आकर अपनी पत्नी को मार डाला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निरंकार सिंह को न्यूरो की समस्या थी। इसके लिए उसने पीजीआई में समय लिया हुआ था। इसके बाद दोनों पति पत्नी कार से पीजीआई जा रहे थे। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब उनकी कार फेज-दस स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के सामने पहुंची तो ऐसे लग रहा था कि दोनों में बहस हो रही थी। फिर निरंकार ने कार रोक दी। इस दौरान दोनों में खींचतान भी हुई। महिला ने बचने का प्रयास भी किया। तभी आरोपी ने एक के बाद एक छह गोलियां अपनी पत्नी पर चला दीं। सारी गोलियां सिर पर मारीं। इसके बाद आरोपी कार से उतरा। साथ ही दूसरी साइड का दरवाजा खोला तो महिला का शव सिर के बल जमीन पर गिर गया। साथ ही वह भी घबरा कर वहीं सड़क पर लेट गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


इसे न मारता तो खुद मर जाता 
हत्या के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस ने आरोपी से पूछा कि उन्होंने उसे मारा है । तो उसका जवाब था कि अगर मैं इसे न मारता तो मैं खुद मर जाता। वहीं, जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि वह घर से ही सुसाइड करने के लिए निकला था। अचानक बहसबाजी बढ गई, जिससे यह काम हो गया। वह तो खुद आत्महत्या करना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mohali hotelier guns down wife after argument in car
Mohali Murder
इस वजह से चली गोली 
निरंकार सिंह भी एनआरआई था। वह 2004 तक विदेश में था। साथ ही यहां उसका आना जाना लगा रहता था। वहीं, उसका बेटा और बेटी भी यूके में हैं। बेटा यूके में किसी नामी कंपनी है। जबकि बेटी की ससुराल भी वहीं है। निरंकार सिंह ने बताया कि उसके ससुराल वाले उस पर दबाव बना रहे थे कि वह अकेले वहां पर क्यों रह रहे हैं। मोहाली वाला होटल आदि बेचकर वह यूके आ जाए। लेकिन वह वहां पर जाना नहीं चाहते थे। इसी वजह से वह ज्यादा परेशान चल रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों में सुबह बहसबाजी हो गई थी। 

अलग रहने को दायर किया था केस 
पुलिस के अनुसार निरंकार सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया है कि उसकी पत्नी का उसके साथ सेप्रेशन को लेकर कोर्ट में सिविल सूट चल रहा था। वह पत्नी से अलग रहना चाहते थे। इसका कारण यह था कि निरंकार सिंह के ससुराल वाले तथा पत्नी निरंकार सिंह पर दबाव बना रहे थे कि मोहाली का होटल बेचकर वह इंग्लैंड में अपने बच्चों के साथ सेटल हो जाए। इसी बात को लेकर पति पत्नी में तनाव चल रहा था जिसके चलते तलाक का केस जिला अदालत में चल रहा था। हालांकि उनकी पत्नी ने अलग रहने से मना कर दिया था। 

Mohali hotelier guns down wife after argument in car
Mohali Murder
होटल से ऐसे निकले थे पति पत्नी 
होटल के मैनेजर अनीश ने बताया कि निरंकार सिंह ने उन्हें आठ बजे कॉल की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीजीआई चेकअप के लिए जाना है। उनकी मर्सिडीज कार की सर्विस होने वाली है। ऐसे में वह अपनी कार उन्हें दे जाए। साथ ही उनकी कार सर्विस को भेज दे। मैनेजर ने बताया कि वह साढ़े आठ बजे कार लेकर आ गया। उन्होंने बताया कि उनके मालिक होटल में ही रहते थे। इसके बाद दोनों पत्नी पत्नी नीचे आ गए थे।

इस दौरान कुलंवत कौर ने परांठे लगाने को कहा । उन्होंने दोनों को परांठे परोसने के लिए वेटर को कहा। इसके बाद वह मौके से चले गए। साढ़े नौ बजे के करीब उन्हें पुराने सब्जी विक्रेता का फोन राहुल ने कहा कि सर की तबीयत ठीक नहीं है। फेज-दस के पास उनकी तबीयत बिगड़ गई है। दो मिनट के बाद फिर से राहुल का का फोन आया साथ ही कहा कि सर ने खुद को गोली मार ली है। इसके बाद फिर उसका फोन आया कि सर ने मैडम को मार दिया है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। साथ ही मौके पर पुलिस मौजूद थी। मैडम को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मैडम को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने मैडल व सर को कभी झगड़ते नहीं देखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed