{"_id":"5b162a354f1c1b684d8b4bf8","slug":"mohali-family-seven-people-died-in-road-accident-on-kgp-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"KGP एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मोहाली के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
KGP एक्सप्रेस-वे पर हादसा, मोहाली के एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
मोहाली के परिवार का एक्सीडेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे हुए एक हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई, सात अन्य गंभीर घायल हैं। हादसा मंगलवार सुबह 5 बजे हुए और मरने वाले सभी पंजाब के मोहाली के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि एक अज्ञात वाहन ने पिकअप को टक्कर मारी। हादसा केजीपी एक्सप्रेस-वे पर चांदहट थाना क्षेत्र में गांव जल्हाका के पास हुआ। घायलों में एक मासूम बच्ची भी है, जिसका नाम अनमोल है। उसकी बहन अनन्या की मौत हो गई है। मां ममता नूंह जिले के नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
हादसे में मारे गए सातों लोगों की पहचान ओमवती, देवी सिंह, अनन्या, जतिन, सीमा उर्फ गुड़िया, विजयपाल व एक अन्य के तौर पर हुई है। यह परिवार मोहाली से मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के गांव श्यामल नंगला में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों और घायलों को पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में घायल ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतक देवी सिंह की बेटी पिंकी की 20 जून को शादी है, जिसकी तैयारियों के लिए परिवार मथुरा जा रहा था।