{"_id":"64e75041de6208a4ad041818","slug":"moga-police-busted-the-robbery-gang-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: हाइवे पर महिला मांगती थी लिफ्ट, अगर कार रोकी तो होती थी लाखों की लूट, मोगा में खौफनाक गैंग का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: हाइवे पर महिला मांगती थी लिफ्ट, अगर कार रोकी तो होती थी लाखों की लूट, मोगा में खौफनाक गैंग का भंडाफोड़
Thu, 24 Aug 2023 06:41 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:41 PM IST
सार
पुलिस ने थाना निहाल सिंह वाला में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला मालेर कोटला की रहने वाली है। बाकी सात आरोपी रुड़केकलां जिला बरनाला के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मोगा में निहाल सिंह वाला पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाले गिरोह के आठ शातिरों को गिरफ्तार किया। इसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार, एक मोटरसाइकिल, एक राइफल, एक रिवॉल्वर और एक लाख 85 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
यह गिरोह रास्ते में महिला को खड़ी करके गाड़ियों में जाने वालों को रोककर लिफ्ट मांगते थे और थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोककर उन्हें डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग कर लूटते थे। मोगा के एसपी मनमीत सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि गिरोह एक महिला की मदद से लूटपाट को अंजाम देता है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि कुछ दिन पहले आरोपी महिला सुखबिंदर कौर ने हिमतपुरा बस स्टैंड पर खड़े होकर कार सवार सुरिंदरपाल सिंह को रोककर निहाल सिंह वाला जाने के लिए लिफ्ट मांगी। थोड़ी दूर जाकर बाकी आरोपियों ने गाड़ी को रोककर उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग की और दो लाख 75 हजार रुपये लूटे।
विज्ञापन
थाना निहाल सिंह वाला में आरोपियों जगसीर सिंह, केबल सिंह, सिकंदर सिंह, परमजीत सिंह, सुखबिंदर कौर, करतार सिंह, मोहम्मद यूनिस खान और हनीप खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें अदालत में पेश किया गया। आरोपी महिला मालेरकोटला की रहने वाली है। बाकी सात आरोपी रुड़केकलां जिला बरनाला के रहने वाले हैं।