{"_id":"643421936e4b928708076d46","slug":"moga-police-arrested-four-people-for-demanding-extortion-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moga News: बंबीहा गैंग के नाम से कनाडा में बैठ रंगदारी मांग रहा दविंदर, मोगा पुलिस ने चार साथियों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Moga News: बंबीहा गैंग के नाम से कनाडा में बैठ रंगदारी मांग रहा दविंदर, मोगा पुलिस ने चार साथियों को दबोचा
Mon, 10 Apr 2023 08:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 10 Apr 2023 08:26 PM IST
सार
मोगा के एसएसपी ने बताया कि दविंदर पाल सिंह पर भी असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को मोगा अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोगा के कारोबारियों को विदेश से बंबीहा गैंग के नाम से रंगदारी मांगने वाले कनाडा में बैठे दविंदर पाल सिंह के चार गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों के पास से मोगा पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक 32 बोर का पिस्तौल, छह कारतूस और दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
मोगा के लहोरिया वाला मोहल्ले के रहने वाला दविंदर पाल सिंह कनाडा में बैठकर अपना गैंग तैयार कर रहा था और वहीं से मोगा के कारोबारियों से बंबीहा गैंग के नाम से रंगदारी की मांगता और धमकी देता है। वह मोगा में बैठे अपने साथियों के जरिये पैसे इकट्ठा करना चाहता था लेकिन समय रहते मोगा पुलिस ने इस पर कार्रवाई कर चार साथियों को मोगा के मलन शाह डेरे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कनाडा में बैठे दविंदर पाल सिंह समेत उसके चारों साथियों पर मोगा सिटी साउथ थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
वहीं, इस मामले में मोगा के एसएसपी जे इलेनचेलियन ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि पिछले दिनों मोगा के कुछ कारोबारियों से बंबीहा गैंग के नाम से रंगदारी मांगी गई। इसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को काबू कर लिया। इनके पास से असलहा और दो मोटरसाइकिल भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि दविंदर पाल कनाडा में बैठकर अपना नया गैंग बनाकर यह काम करना चाहता था। वहीं से वह बंबीहा गैंग का नाम इस्तेमाल करके रंगदारी के फोन कर रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इनमें से दो पर पहले भी मामले दर्ज हैं। इनकी उम्र 20-25 साल है। उन्होंने बताया कि एक कारोबारी को बंबीहा गैंग के नाम से फोन किया गया और बाकी को अपने नाम से फोन किया। एसएसपी ने बताया कि दविंदर पाल सिंह पर भी असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज हैं और आरोपियों को मोगा अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।