फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   moga accident, bus and truck collision

मोगा में बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 17 घायल

Thu, 07 Dec 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब) Updated Thu, 07 Dec 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
moga accident, bus and truck collision
मोगा में बस और ट्रक की टक्कर
पंजाब के मोगा में बस और ट्रक की टक्कर हो गई और हादसे में करीब चार लोगों के मरने की खबर है। वहीं 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा कोटकपूरा रोड पर बिजली घर के पास हुआ। बस जयपुर से जम्‍मू जा रही थी और इसमें ज्यादातर सेना के जवान सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस जयपुर से जम्मू जा रही थी। जैसे ही बस मोगा के सिंघावाला के पॉवर ग्रिड के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गया और बस के परखचच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में बस के चालक और कंडक्‍टर समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजस्‍थान के झुंझुनूं जिले चिड़ावा निवासी राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह सेना में कार्यरत था। घायलों को मोगा के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed