फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   modal gangrape case, actress open behing truth of porn video

एक्ट्रेस ने खोला सिंगर संग बने पोर्न वीडियो का सच

Sat, 24 Jan 2015 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 24 Jan 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
modal gangrape case, actress open behing truth of porn video

पंजाबी एक्ट्रेस व नामी मॉडल ने आज एसपी आफिस में बयान किया कि कैसे सिंगर ने उसे जाल में फंसाकर उसके साथ पोर्न वीडियो शूट किया। मोहाली में एसपी ऑफिस में दिए लिखित बयान में मॉडल ने बताया कि उसका पति के साथ तलाक का केस चल रहा है।

विज्ञापन


इसी बीच संगीत सीखने के लिए वह जैली के संपर्क में आई और जैली ने उसे फेज-1 स्थित किसी फ्लैट में बुलाया। जहां गायक मनिंदर मंगा ने भी आना जाना शुरू कर दिया। उन्होंने सेक्टर-57 में भी एक फ्लैट किराए पर ले रखा था।
विज्ञापन


मॉडल ने आगे बताया कि पहले आरोपी उसे वहां ले गए और उसे कोल्डड्रिंक में नशीली चीज पिला दी थी और इसके बाद उसकी अश्लील वीडियो बनाई। आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप रेप भी किया। माडल ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके वीडियो क्लिप को इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर जैली की मुश्किलें बढ़ी

modal gangrape case, actress open behing truth of porn video

पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस से गैंगरेप के मामले में पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह जैली की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। शुक्रवार को रेप पीड़ित मॉडल ने वारदात की सारी जानकारी अधिकारियों के सामने रखी है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर पंजाबी मॉडल अपने परिजनों के साथ फेज-1 स्थित एसपी सिटी के आफिस पहुंची। मॉडल ने एसपी ऑफिस में लिखित में बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले इस मामले की जांच एसपी डी की तरफ से जा रही थी।

उस समय मॉडल ने आरोप लगाया था कि वह अधिकारियों द्वारा की गई मामले की जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है। इसके बाद मामले की जांच एसपी सिटी-1 को सौंप दी गई थी।

ऐसे की थी मॉडल से शादी

modal gangrape case, actress open behing truth of porn video

मॉडल ने अपनी शिकायत में बताया है कि 24 मई को उसे प्रेगनेंट होने का पता चला। फिर उसने जैली को इस बारे में बताया। जैली ने उसे फेज-5 की मार्केट में बुलाया, वहां पर गोल्डी उसे एक फ्लैट में ले गया। जहां पर उसे गर्भपात वाली दवाई खिला दी।

14 जून को उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उक्त आरोपियों ने एक महिला डॉक्टर से उसका अल्ट्रासाउंड करवाया। महिला डॉक्टर ने बताया कि उसका अल्ट्रासाउंड ठीक नहीं हुआ है।

फिर उसे 18 जून को खरड़ के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया लाया गया। जहां पर जैली ने अस्पतालों के दस्तावेजों पर पीड़ित के बतौर पति के रूप में साइन किए थे। फिर तीन सितंबर को फर्जी शादी करवा ली, परंतु उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया।

जिक्रयोग है कि मॉडल की शिकायत पर 22 अक्तूबर को फेज-1 थाने में पंजाबी सिंगर जैली, मनिंदर मंगा, स्वर्ण सिंह छिंदा, चरणप्रीत सिंह गोल्डी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 364, 376, 376डी, 506, 313, 328, 120बी व 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed